मालवा की प्रसिद्ध मक्का की राबड़ी खाएंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी के साथ मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता व राजस्थान के मुख्यमंत्री गेहलोत भी खाएंगे मालवा की प्रसिद्ध राबड़ी
सोयतकलां के समीप एक होटल में बनेगा मक्का से मालवा का प्यारा भोजन राबड़ी
जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

यह पहला ही मौका होगा जब गांधी परिवार के किसी सदस्य द्वारा मालवा का प्रसिद्ध भोजन मक्का की राबड़ी का सेवन किया जाएगा उनके साथ मध्य प्रदेश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कई दिग्गज नेता भी राबड़ी खाएंगे । आगर जिले के सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे तो उनके लिए दोपहर में जो खाना रहेगा उसके अलावा और मालवा का प्रसिद्ध भोजन मक्का की राबड़ी की बनाकर उन्हें खिलाई जाएगी उनके साथ मध्य प्रदेश राजस्थान के कई दिग्गज नेता भी राबड़ी का सेवन करेंगे जी हां 4 दिसंबर को राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत आगर जिले के सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे इस दौरान पद यात्रा सुबह 11:00 बजे सोयतकलां से सुसनेर रोड पर 4 किलोमीटर दूर महाकाल होटल पहुंचेगी । होटल में यात्रा के तहत राहुल गांधी पहुंचेंगे वह होटल पिपलिया गांव के पूर्व सरपंच व युवक ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश प्रभुलाल दांगी की है । राहुल गांधी द्वारा उक्त होटल में पहुंचने के बाद भोजन किया जाएगा खास बात यह है कि भोजन तो उनके तय मीनू के मुताबिक साथ चलने वाली टीम के द्वारा ही तैयार किया जाएगा, लेकिन प्रसिद्ध राबड़ी पूर्व सरपंच सुरेश कुमार दांगी की बुआ लीलाबाई द्वारा बनाई जाएगी उक्त राबड़ी को राहुल गांधी के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, सचिन पायलट सहित नेता किस प्रसिद्ध व्यंजन का आनंद लेंगे ।
सोयतकलां ब्लाक के प्रदेश प्रतिनिधि भेरूसिंह परिहार बापू तथा ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष कैलाशचंद पाटीदार ने बताया कि उक्त राबड़ी 15 सदस्य के लिए बनाई जाएगी । राबड़ी के लिए खिलचीपुर विधायक व पूर्व मंत्री शिवप्रताप सिंह, राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह द्वारा दिग्विजय सिंह से बात की है कि दिग्विजय सिंह ने उसकी खूबी से राहुल गांधी को अवगत कराया वह उसके लिए तैयार किया है, जब राबड़ी के लिए राहुल गांधी ने सहमति दी तो खिलाने के लिए नए बर्तनों का इंतजाम किया गया है। खाने से पहले कुछ लोगों द्वारा चेक किया जाएगा, चेकिंग से संतुष्ट होने के बाद व उसका सेवन करेंगे।
राहुल गांधी के साथ भोजन बनाने वाली टीम चल रही है खाना तो वहीं बनाएगी लेकिन प्रसिद्ध राबड़ी भी उन्हें खिलाने का कार्यक्रम है वह हमारे द्वारा हमारी होटल में हमारी बुआ के द्वारा बनाई जाएगी विशेषज्ञ चेक करके ओके कर देंगे इसके बाद वह खाएंगे ।
सुरेश दांगी, कमलेश दांगी
महाकाल होटल संचालक
चूल्हे पर बनाई जाएगी राबड़ी , गाय के दूध से कराएंगे सेवन
जानकारी के मुताबिक राबड़ी को बनाने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लगेगा इसके लिए लीलाबाई द्वारा सुबह जल्दी होटल पहुंचकर राबड़ी बनाने का काम शुरू किया जाएगा , ताकि यात्रा पहुंचने तक वह तैयार हो सके व उनके भोजन के समय उसे परोसा जानेगा । उक्त राबड़ी बनाने के लिए चूल्हे का उपयोग किया जाएगा ।



