आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश
एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी सहित अन्य टीमों को दिया प्रशिक्षण
जनमत जागरण न्यूज़ @ आगर मालवा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह की उपस्थिति में विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु गठित एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, डब्ल्यूवीटी, एलएमटी, सहायक व्यय प्रेक्षक, व्यय लेखा टीमों का प्रशिक्षण जिला पंचायत आगर के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रो. सुशील कटारिया एवं रजनीश स्वर्णकार द्वारा उक्त सभी टीमों के सदस्यों के उनके दायित्वों से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनीषा कौल, प्रशिक्षण नोडल अधिकार जितेन्द्र सिंह सेंगर, नोडल अधिकारी व्यय लेखा टीम प्रहलाद ढोढरिया उपस्थित रहे।



