मध्यप्रदेशआगर मालवाउज्जैन
तीन अभ्यर्थियों ने आज 05 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए
भाजपा के माधवसिंह गेहलोत विस 166, कांग्रेस भेरूसिंह बापू विस 165 व विपिन वानखेड़े विस 166 के लिए किया नामांकन जमा

जनमत जागरण न्यूज़ @ आगर मालवा
विधानसभा निर्वाचन-2023 की अधिसूचना के प्रकाशन के तीसरे दिवस आज सोमवार को आगर-मालवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 165, सुसनेर एवं 166, आगर(अजा) हेतु तीन अभ्यर्थियों द्वारा 5 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारियों को जमा किए गए।
विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-165, सुसनेर भेरूसिंह बापू ने इंडियन नेशनल कांग्रेस 02 नाम निर्देशन पत्र तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-166, आगर (अजा) से विपिन वानखेड़े पिता बसंतराव वानखेडे ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से 02, माधवसिंह गेहलोत पिता पीरालाल गेहलोत द्वारा भारतीय जनता पार्टी से 01 नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया।



