जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को किया जागरूक
जनमत जागरण न्यूज @ झालावाड़
विधानसभा चुनाव 2023 के तहत आगामी 25 नवम्बर को मतदान दिवस पर आवश्यक रूप से मतदान करने हेतु आमजन को जागरूक करने एवं मतदान की महत्ता के बारे में जानकारी देने के लिए शनिवार को स्वीप अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने बताया कि मतदान करना प्रत्येक मतदाता का मौलिक अधिकार है। किसी भी चुनाव में प्रत्येक मत का बहुत अधिक महत्व होता है इसलिए जिला प्रशासन झालावाड़ द्वारा वृहद स्तर पर आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत रंगोली प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता रैली निकालकर आमजन को मतदान हेतु प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान सभी को चुनाव आयोग द्वारा संचालित वोटर हैल्पलाइन एप्प, सी- विजिल एप्प, सक्षम एप्प एवं केवाईसी एप्प की जानकारी दी गई एवं डाउनलोड करने के लिए अपील की गई।



