IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
झालावाड़राजस्थानस्पेशल रिपोर्ट

“योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी” — हामिद मेवाती | झालावाड़ में बैठक, 40 युवाओं ने ली सदस्यता, दरगाह में एकता का संदेश

सांसद कार्यालय में हुई बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, होली-ईद मिलन में भाईचारे का संदेश


जनमत जागरण @ झालावाड़।
“केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है, इसके लिए हमें गांव-गांव तक जाकर इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना होगा।”
उक्त बातें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद मेवाती ने कही। वे सांसद कार्यालय में आयोजित मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को मजबूत करते हुए अल्पसंख्यक समाज के बीच विश्वास और संवाद को बढ़ाया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ सकें।


सदस्यता अभियान को मिली गति, 40 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

बैठक के दौरान संगठन विस्तार को नई ऊर्जा मिली, जब मुकीम अब्बासी के नेतृत्व में झालावाड़ शहर के 40 नवयुवकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष हामिद मेवाती ने सभी नवसदस्यों को पार्टी दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया।


चुनावी रणनीति पर फोकस, बूथ स्तर तक सक्रियता के निर्देश

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्र मोहन दा भाई एवं जिला मंत्री प्रकाश वर्मा ने आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनाव में सफलता का आधार है।

जिला अध्यक्ष मुकीम अब्बासी ने बताया कि पूरे जिले में मंडल एवं बूथ स्तर पर बैठकें कर अल्पसंख्यक समाज को भाजपा से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।


दरगाह परिसर में होली-ईद मिलन, भाईचारे का दिया संदेश

बैठक के पश्चात मामू भांजे दरगाह परिसर में दरगाह कमेटी द्वारा होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूफी संत सैय्यद अनवर बाबा साहब नागोरी ने दोनों पर्वों की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारा, प्रेम और कौमी एकता का संदेश दिया।


गागरोंन शरीफ में चादर पेश कर मांगी खुशहाली की दुआ

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष हामिद मेवाती सहित मोर्चा पदाधिकारी एवं समाजसेवियों ने गागरोंन शरीफ स्थित मिट्ठे महावली सरकार के आस्ताने पर पहुंचकर चादर पेश की और जिले की खुशहाली, देश में अमन-चैन एवं सर्वधर्म सद्भाव के लिए दुआ मांगी।


विस्तृत उपस्थिति रही दर्ज

कार्यक्रम में प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।


Related Articles

error: Content is protected !!