राजस्थान
सरस डेयरी बूथ पर लगाएं निर्वाचन एप्स के स्टीकर
जनमत जागरण न्यूज @ झालावाड़
आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप अभियान के तहत स्वीप प्रभारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित के निर्देशानुसार झालावाड़ सरस डेयरी के कार्मिकों द्वारा जिलेे के समस्त सरस डेयरी बूथों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित समस्त एप्स को डाउनलोड करने के लिए क्यूआर कोड के स्टीकर लगवाए गए। इस दौरान सभी बूथ संचालकों से बूथ पर आने वाले सभी ग्राहकों से एप्स डाउनलोड करवाने एवं उन्हें मतदान हेतु जागरूक करने की अपील की गई।



