फर्जी नामों से ठेके लेकर आबकारी विभाग को पहुंचायी जा रही हानि कि जाएगी ठेकेदारों पर सख्त कार्यवाही ,अवैध रूप से मदिरा लाकर बेचने पर दर्ज किया मुकदमा
चुनाव के पहले आबकारी विभाग अलर्ट – आबकारी विभाग ने कि कार्यवाही
जनमत जागरण न्यूज़ @ झालावाड़
विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर शनिवार को आबकारी विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रेड की कार्यवाही की गई।
फर्जी नामों से ठेके लेकर गारन्टी पूर्ति नहीं कर जानबूझकर आबकारी विभाग को राजस्व की हानि पहुंचायी जा रही है एवं अन्य स्थानों से अवैध रूप से मदिरा दुकान पर लाकर विक्रय की जा रही है उनके विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी । मदिरा दुकान की गारन्टी पूर्ति नहीं कर अन्य स्थान से अवैध रूप से मदिरा लाकर बेचने पर उक्त मुकदमा दर्ज किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी परमानन्द पाटीदार ने बताया कि भवानीमण्डी में आम हड़मतिया बरडी क्षेत्र से विनोद नट पुत्र मिलापचन्द निवासी नट मोहल्ला रायपुर जिला झालावाड़ से 22 पव्वे देशी शराब बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया।
इसके अतिरिक्त आबकारी वृत्त भवानीमण्डी की कम्पोजिट मदिरा दुकान मगीसपुर माथनिया रोड़ वर्ष 2023-24 के अनुज्ञाधारी बलवीर पुत्र नारायण सिंह राजपूत द्वारा माह जून-2023 के पश्चात् चार माह से सरकारी शराब गोदामों से मदिरा का निर्गम नहीं लिया गया तथा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अनुज्ञाधारी अन्य स्थानों से अवैध रूप से मदिरा लाकर रात्रि 8 बजे पश्चात् भी विक्रय कर रहा है।
उक्त गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करने पर अनुज्ञाधारी बलवीर पुत्र नारायण सिंह, कैलाशचन्द पुत्र बालाराम दांगी एवं द्वारिकालाल पुत्र सावरलाल मेघवाल से 288 पव्वे देशी शराब, 5 पव्वे विदेशी मदिरा एवं 5 बीयर बरामद कर अभियोग राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा-19/54 एवं 58(सी) के अन्तर्गत दर्ज किया गया। अनुज्ञाधारी द्वारा रात्रि 8 बजे के पश्चात् मदिरा दुकान खोलकर विक्रय करने तथा मदिरा दुकान की गारन्टी पूर्ति नहीं कर अन्य स्थान से अवैध रूप से मदिरा लाकर बेचने पर उक्त मुकदमा दर्ज किया गया।
- फर्जी नामों से ठेके लेकर आबकारी विभाग को पहुंचायी जा रही हानि कि जाएगी ठेकेदारों पर सख्त कार्यवाही
उन्होंने बताया कि जिले में जिन-जिन व्यक्तियों द्वारा फर्जी नामों से ठेके लेकर गारन्टी पूर्ति नहीं कर जानबूझकर आबकारी विभाग को राजस्व की हानि पहुंचायी जा रही है एवं अन्य स्थानों से अवैध रूप से मदिरा दुकान पर लाकर विक्रय की जा रही है उनके विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्यवाही में आबकारी निरीक्षक वृत्त झालावाड़ चेतनलाल रेगर, प्रहराधिकारी आबकारी थाना झालावाड़ हुकम सिंह मीणा मय आबकारी जाप्ता उपस्थित रहे।



