झालावाड़राजस्थान

व्यय प्रेक्षक ने किया मीडिया प्रकोष्ठ एवं शिकायत कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण

जनमत जागरण न्यूज़ @ झालावाड़

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस सुश्री देविरेड्डी स्वप्ना ने विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए पेड न्यूज मॉनीटरिंग हेतु गठित मीडिया प्रकोष्ठ एवं शिकायत कन्ट्रोल रूम का मंगलवार को निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सी-विजिल एप्प के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मीडिया प्रकोष्ठ में कार्यरत कार्मिकों से पेड न्यूज मॉनीटरिंग के बारे में जानकारी ली और निर्वाचन आयोग के निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) आलोक रंजन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!