जनमत जागरण न्यूज़ @ झालावाड़
विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप अभियान के तहत बुधवार को पंचायत समिति खानपुर में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्काउट व गाइड द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान आमजन को विभिन्न एप्स की जानकारी भी दी गई तथा एप्स को मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील की गई।



