देशझालावाड़राजस्थान

संभागीय आयुक्त ने किया स्थैतिक निगरानी दल व चेक पोस्ट

मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशित नामावली की सीडी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान की

जनमत जागरण @ झालावाड़ ब्यूरो

विधानसभा चुनाव 2023 के क्रम में मतदाता सूची की अन्तिम प्रकाशित नामावली की बिना फोटो वाली एकीकृत सूची की सीडी मंगलवार को बैठक आयोजित कर जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) आलोक रंजन द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान की गई।बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची की सांख्यिकी संबंधी सूचना लिखित में भी उपलब्ध कराई गई। जिसके अनुसार 06 नवम्बर को अंतिम रूप से जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 75 हजार 982 है। जिनमें 5 लाख 50 हजार 61 पुरूष, 5 लाख 25 हजार 904 महिला एवं 17 ट्रान्सजेन्डर मतदाता हैं।इस दौरान उन्हें निर्वाचन विभाग द्वारा चुनाव के दौरान उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं यथा होम वोटिंग, मतदान केन्द्रों पर दी जाने वाली सुविधाओं, विभिन्न ऑनलाईन एप्स आदि की जानकारी दी गई।बैठक में इण्डियन नेशनल कांग्रेस से ओम पाठक, भारतीय जनता पार्टी से ओम जांगीड व नन्दलाल वर्मा, आम आदमी पार्टी से आरिफ मोहम्मद व महावीर गौड़, बसपा से मकसूद मंसूरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संभागीय आयुक्त ने किया स्थैतिक निगरानी दल व चेक पोस्ट

विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह द्वारा मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र डग के पिपलिया में संचालित स्थैतिक निगरानी दल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थैतिक निगरानी दल से अब तक की गई कार्यवाही एवं निरीक्षण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली तथा प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इसके पश्चात उन्होंने श्रीछत्रपुरा स्थित अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया एवं संधारित रजिस्टर चेक किया तथा चेक पोस्ट पर लगे हुए सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी। इस दौरान उन्होंने श्रीछत्रपुरा स्थित रेलवे स्टेशन के रेलवे फाटक के दूसरी ओर स्थित मध्य प्रदेश की चेक पोस्ट का भी अवलोकन किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र डग के रिटर्निंग अधिकारी राहुल मल्होत्रा एवं पुलिस उपाधीक्षक मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!