देशमध्यप्रदेशशाजापुर

जब तीसरी बार प्रधानमंत्री बनूंगा तो भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दूंगा-मोदी

शाजापुर में आयोजित जनसभा में देश के प्रधानमंत्री ने किया ने कहा -कांग्रेस स्वयं के परिवार की चिंता करती है और भाजपा देश की जनता को परिवार मानकर करती है काम , कांग्रेस करती है स्वयं के परिवार की चिंता

जनमत जागरण @ शाजापुर ब्यूरो. जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए  कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि , कांग्रेस पार्टी केवल एक परिवार के लिए काम करती है ,उनके नेता अपने बच्चों के लिए फ़िक्र करती है ,जबकि भाजपा देश की जनता और उनके बच्चों के हितों के लिए काम करती हैं। कांग्रेस ने कभी देश का भला नहीं किया और भाजपा ने भारत को विश्व की पांचवे नंबर की आर्थिक अर्थव्यवस्था वाला देश बना दिया है।
शाजापुर के बापू की कुटिया स्थित मैदान में आयोजित सभा में श्री विश्व प्रसिद्ध माँ बगुलामुखी ओर शाजापुर की राजराजेश्वरी माता को प्रणाम करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना भाषण शुरू किया ,ओर कहा कि ,भाजपा की अनेक कल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस ने अपने 15 महीने के कार्यकाल में बंद कर दिया ,कांग्रेस के शासन काल मे मप्र में बिजली नही होती थी बिजली केवल झटके देती थी ,ओर हाइवे में केवल गड्डे ही गड्डे होते थे ,यहाँ कोई उधोग धंदे नही लगते थे ,भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बना दिया है ।

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनूंगा तो भारत को विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाऊंगा 
श्री मोदी ने कहा कि ,भाजपा के नेतृत्व में ,भारत आज विश्व की 5 वी सबसे बड़ी आर्थिक अर्थव्यवस्था बन गया है ,ओर जब में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनूंगा तो भारत को विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाऊंगा ।
श्री मोदी ने कहा कि ,कांग्रेस के महाज्ञानी मध्यप्रदेश में घूम रहे हैं जो दिल्ली में बैठ कर चुनाव का गणित लगा रहे है और मनघडंत अनुमान लगा रहे है ,जबकि भाजपा कार्यकर्ता जमीन से जुड़कर जनता की सेवा कर रहा है । कांग्रेस पार्टी केवल भ्र्ष्टाचार ओर घोटाला करती है ,उनकी जहां सरकार है ,वहाँ पर लॉकरों मे से करोड़ो रुपये निकल रहे है ,सोना निकल रहा है ,वो सोना असली सोना है ,आलू वाला सोना नही है।श्री मोदी ने कहा कि ,केंद्र सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दे रही है ,यह योजना दिसम्बर में खत्म हो जाएगी ,लेकिन मेने मन बना लिया है इस योजना को दिसम्बर में ही अगले 5 साल के लिए बड़ा दिया जाएगा । श्री मोदी ने केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं का अपने भाषण में जिक्र किया ।

मप्र ऐसा राज्य है जिसमे मेडिकल ओर इंजीनियर की पढ़ाईहोती है हिंदी में

उन्होंने कहा कि ,मप्र ऐसा राज्य है जिसमे मेडिकल ओर इंजीनियर की पढ़ाई हिंदी में होती है ,अब गरीब के बेटा ओर बेटियों को डॉक्टर बनने के लिए अंग्रेजी में पढ़ाई करने की आवश्यकता नहीं है ,वह हिंदी में पढ़ाई कर के भी डॉक्टर इंजीनियर बन सकते है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस आई वहां बर्बादी लाई और भाजपा की सरकार में हर तरफ खुशहाली आई है। इसलिए भाजपा की जीत की जवाबदारी मै नहीं खुद जनता लेती है और आज पूरा एमपी आज भाजपा के सुर से सुर मिला रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव की खास बात यह है कि भाजपा की जीत की जिम्मेदारी मेरी माताओं-बहनों-बेटियों और नौजवानों ने संभाल ली है। आज पूरा एमपी कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार…।

तोलाराम की कचोरी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में शाजापुर की प्रसिद्ध तोलाराम की कचोरी ,दाल बाटी ओर दूध जलेबी ओर भैरव डूंगरी का भी उल्लेख किया ।
श्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि ,वह आराम नही करे ओर अधिक से अधिक मतदान करवाए ,ओर महिला कार्यकर्ताओं से अपील की कि ,उनका निजी सन्देश लेकर मतदाताओं के पास जाए और उनका व्यक्तिगत प्रणाम कहे ।
श्री मोदी ने मंच से भाजपा उम्मीदवारो को जिताने की अपील की।
मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया ,सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, भाजपा प्रत्याशी इंदरसिंह परमार शुजालपुर, अरुण भीमावत शाजापुर, घनश्याम चंद्रवशी कालापीपल, मधु गहलोत आगर, गोतम टेटवाल सारंगपुर, गायत्रीराजे पवार देवास, राजेश सोनकर सोनकछ उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे


मोदीमय हुआ शाजापुर
पीएम मोदी की सभा के पहले से ही पूरा शहर मोदी-मोदी के नारों से गूंज रहा था। हर कोई मोदी के पोस्टर लेकर उनकी सभा का प्रचार करता नजर आया। सभा के पूर्व ही सभा स्थल खचाखच भर चुका था। जो देरी से पहुंचे वे भी मोदी को सुनने के लिए जेसीबी के पंजे पर बैठकर सभा सुनते नजर आए। पूरे शहर में मोदी की झलक पाने के लिए लोग आतुर थे, इसलिए सड़क से लेकर मैदान और मकानों की छते खचाखच भरी थी। व्यवस्था से अधिक लोगो के आने से यातायात व्यवस्था कार्यक्रम के 2 घंटे बाद सुचारू हो पाई। मोदी के स्वागत के लिए लोगों ने भी तैयारी कर रखी थी। महिलां अपने साथ इसरो और चंद्रयान का फोटो लेकर पहुंची तो एक बच्ची ने अपने हाथों से मोदी का फोटो बनाया जिसमें आई लव मोदी लिखा हुआ था। इसके अलावा कई लोग अपने हाथों से मोदी का स्केच बनाकर भी लाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!