मध्यप्रदेशआगर मालवादेश

पहले मतदान .. फिर किया प्राण दान ..!

जिले में सुसनेर विधानसभा क्षेत्र की घटना, गांव धरोला में मतदान केंद्र पर मतदान कर बाहर आई बुजुर्ग महिला की हार्ट अटैक से हुई मौत

जनमत जागरण @ नलखेड़ा

सुसनेर विधानसभा क्षैत्र से एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है, जहां पर मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला जब मतदान केंद्र पर मतदान कर बाहर आई तो बुजुर्ग महिला की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी की मुताबिक विधानसभा क्षेत्र-165 सुसनेर के ग्राम धरोला में स्थित मतदान केंद्र 165 पर जब एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला काशीबाई पति भेरूलाल मालवी अपना मतदान करने के लिए मतदान केंद्र में पहुंची और बुजुर्ग महिला ने अपना मतदान किया। मतदान करने के उपरांत बुजुर्ग महिला जब मतदान केंद्र से बाहर निकली तो थोड़ी सी ही दूर मतदान केंद्र के पास महिला को हार्ट अटैक आ गया और वह नीचे गिर गई जिसमें महिला की मृत्यु हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!