मध्यप्रदेशआगर मालवादेशहेल्थ

सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार से मरीजो को मिलने लगा पहले से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

 स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित 11 डॉक्टरों की टीम तैनात, 24 घण्टे 10 रुपए की पर्ची पर मरीजों को मिल रहा इलाज 

   जागरण @सुसनेर से संजय जैन की रिपोर्ट: क्षेत्र में बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर हमेशा विवादों व मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले नगर के शासकीय सिविल अस्पताल की छवि अब धीरे-धीरे बदल रही है। अस्पताल में कुछ माह पहले पदस्थ हुए सीबीएमओ डॉ राजीव बरसेना के आने के बाद अब अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाएं काफी बेहतर हो गई है। मरीजो के इलाज के लिए अस्पताल में पर्याप्त दवाइयों व स्टॉफ के साथ अब 11 डॉक्टरों की टीम तैनात है। जिनके द्वारा अस्पताल में आने वाले मरीजों को 24 घण्टे सेवा शुक्ल मात्र 10 रुपये की ओपीडी पर्ची पर बेहतर इलाज दिया जा रहा है। साथ ही इमरजेंसी के लिए हर समय डॉक्टर उपलब्ध है। बदलती व्यवस्थाओ से मरीज ओर आमजन भी कह रहे है कि अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से काफी बेहतर मिलने लगी है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ बी बी पाटीदार की देखरेख में गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया जा रहा है। जिसके चलते निजी अस्पतालों में मोटी फीस देकर प्रसव कराने की बजाय अब सिविल अस्पताल में प्रसव कराने वाली गर्भवती महिलाओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। डॉक्टरों की टीम में महिलाओं के लिए महिला चिकित्सक की उपलब्धता से भी महिलाओं को सुविधाजनक स्वास्थ सेवा मिल पा रही है। मरीजो को परेशान न होना पड़े इसके लिए 24 घण्टे ओपीडी पर्ची काउंटर चालू रहता है जिसमे कम्प्यूटर राइज्ड पर्चे बनाए जा रहे है। तो वही सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई है। अस्पताल में इलाज के लिए आए झरोख बाई, धापू बाई, बालूसिंह, रामलाल, मुन्नी बाई, दुर्गेश, मोहनलाल सहित अन्य लोगो ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में पहले से काफी सुधार हुआ है। अस्पताल में ही डॉक्टर मिल जाते है तो प्रायवेट इलाज कराने नही जाना पड़ रहा है। जांचे भी यही हो जाती है। डॉ राजीव बरसेना के अनुसार मरीजो की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनको बिना किसी परेशानी के बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए अस्पताल की व्यवस्थाओ में काफी सुधार किया गया है। मरीजो को ओर भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके इसके प्रयास किये जा रहे है। शासन से मिलने वाली विभाग की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मरीजो को मिल रहा है। साथ ही आयुष्मान योजना के अंतर्गत आने वाली बीमारियों का इलाज भी मरीजो को आयुष्मान कार्ड से दिया जा रहा हैं। समय-समय पर शासन की योजना अनुसार शिविर आयोजित कर निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण व उपचार दिया जाता है।

अस्पताल स्टाफ को निर्देशित करते हुए सीबीएमओ डॉ बरसेना। 
- डिजिटल एक्सरे व 45 तरह की हो रही निःशुल्क : जांच अस्पताल में आने वाले मरीजो को ईसीजी की जाँच के अतिरिक्त हड्डी सम्बंधित रोग होने पर निःशुल्क डिजिटल एक्सरे की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त सीबीसी, थाइराइड, डेंगू, मलेरिया, एचआईवी, चिकनगुनिया, कोविड, टीबी सहित 45 प्रकार की विभिन्न जांचे निःशुल्क की जा रही है जिससे मरीजो को प्रयावेट लेब पर होने वाली महंगी जांच की सुविधा अस्पताल में आसानी से मिल रही है। वही ब्लड यूनिट भी जल्द शुरू होने की संभावना है। जिसके बाद ब्लड भी अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेगा। 
ओपीडी में मरीजो को परामर्श देते स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पाटीदार 
  • दाँत ओर आँखों के लिए भी मौजूद है डॉक्टर : अस्पताल में आँखों की परेशानी वाले मरीजों को आधुनिक मशीनों से आंखों की जांच की सुविधा भी मिल रही है। दांतो की समस्याओं के लिए दंत चिकित्सक की तैनाती की गई है। दंत चिकित्सक ऐश्वर्या परमार के अनुसार अस्पताल प्रबंधन द्वारा दांत संबंधी बीमारियों के बेहतर उपचार के लिए आधुनिक मशीनों युक्त चेम्बर तैयार किया जा चुका है जो जल्द ही शुरू होगा। उसके बाद दंत रोगियों का सभी तरह का इलाज अस्पताल में ही किया जा सकेगा।
- इमरजेंसी के लिए 24 घन्टे एम्बुलेंस सुविधा : उपलब्ध दुर्घटनाओं गम्भीर घायल व गम्भीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को रैफर होने पर तत्काल जिला अस्पताल भेजने के लिए जनसहयोग से शुरू की गई रोगी कल्याण समिति की एक एम्बुलेंस सुविधा भी है जो एम्बुलेंस या वाहन उपलब्ध नही होने पर मरीजो समय पर अस्पताल भेजने में कारगर साबित हो रही हैं। एम्बुलेंस के कारण कई मरीजो को समय पर इलाज उपलब्ध करवाकर जान बचाई जा चुकी है।
प्रसूति वार्ड में गर्भवतीयो की जांच करते हुए स्वास्थकर्मी। 

  ” मरीजों को इलाज के लिए परेशान न होने पड़े और हर समय इलाज मिले इसके लिए व्यवस्थाओं में बदलाव कर सुधार किया गया। अब मरीजों को हर समय आसानी से इलाज व सभी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। रोगी कल्याण समिति का चार्ज नही मिल पाया है उसके बाद भी सारी व्यवस्था जुटाई जाकर बेहतर स्वास्थ सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है ” — – डॉ राजीव बरसेना  सी बीएमओ सिविल अस्पताल सुसनेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!