देशआगर मालवामध्यप्रदेश

महाविद्यालय परिवार उनके कार्यो को हमेशा याद रखेगा

श्री रानडे की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ सम्पन्न

जनमत जागरण @ नलखेडा रवि कुमरावत : विद्यालय परिवार को उनके कार्य सदैव याद आते हैं। उनका कुशल व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ये सेवानिवृत्ति निश्चित रूप से हुई है, सेवा के दायित्वों से नहीं। दिशानिर्देश की हमें हमेशा के लिए प्रतीक्षा रहेगी।

 उक्त बात स्थानीय सरदार वल्लभभाई शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में लेखपाल पद पर कार्यरत  सुहास रानडे की सेवानिवृत्ति पर महाविद्यालय परिवार द्वारा आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहे विघालय परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी । इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉक्टर जी.एल.रावल की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य जी.एल. रावल द्वारा शाल श्रीफल देकर श्री रानडे का सम्मान किया गया l इस अवसर पर श्री रानडे द्वारा अपने 42 साल की सेवा काल के अनुभव साझा किए गए l इसके साथ स्टाफ सदस्य डॉ जे. पी. कुलमी,  प्रकाश बालोदिया द्वारा भी अपने अनुभव साझा किए गए l अध्यक्षीय उद्बोधन में  जी. एल. रावल द्वारा रानडे की कार्यशैली, उनके  कार्य अनुभव के संबंध में चर्चा की गई l कार्यक्रम के अंत मे श्री रानडे को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए l कार्यक्रम का संचालन डॉ. सर्वेश व्यास द्वारा किया गया एवं आभार क्रीड़ा अधिकारी  अनिल पिपलोदिया द्वारा माना गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!