देशआगर मालवामध्यप्रदेश

डेटा डिकोडेड : 33 साल का मिथक टूटा – नगर में पहली बार जीती कांग्रेस

नगर में 484 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी भेरूसिंह परिहार बापू जीते  ,लोकसभा और विधानसभा में नगर से 33 साल से जीत रही भाजपा का मिथक टूटा 

जनमत जागरण @ सोयतकलां : रविवार को सुसनेर विधानसभा 165 की मत गणना आगर में संपन्न हुई । सुसनेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भेरूसिंह परिहार बापू विजय हुए वहीं निकटतम प्रत्याशी भाजपा के राणा विक्रम सिंह को हार का सामना देखना पड़ा । कांग्रेस प्रत्याशी भेरू सिंह बापू को 97584 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी भेरूसिंह परिहार बापू अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह से 12645 मतों से विजय हुए । निकटतम भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह राणा को 84939 मत मिले। सोयतकलां नगर की बात करें तो यहां पर 33 साल पुराना मिथक टूटा। लोकसभा और विधानसभा में नगर से 33 सालों से जीत रही भाजपा को नगर में हार का सामना करना पड़ा।

नगर में किस वार्ड से कौन जीता कौन हारा किसको कितने मिले मत : नगर में कुल 13 पोलिंग केंद्र थे इन 13 पोलिंग केदो पर 15 वार्डों के मत गिरे। पोलिंग केन्द्र क्रमांक 19, 22, 24, 25, 26, 27, 28 और 32 इन आठ पोलिंग से भेरूसिंह बापू को जीत मिली । वहीं पोलिंग क्रमांक 21,23, 29, 30 और 31 इन पांच पोलिंग केंद्रों से भाजपा के प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह जीते । नगर में कांग्रेस प्रत्याशी भेरूसिंह बापू को कुल  4773 वोट मिले, वहीं निकटतम भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह को 4289 वोट मिले । भेरूसिंह परिहार बापू कांग्रेस प्रत्याशी को नगर से 484 मतों से विजय मिली । पूर्व विधायक संतोष जोशी की बात करें तो नगर के 15  ही वार्डों (13 पोलिंग केंद्र) में मात्र 33 वोट मिले । नगर के 6 पोलिंग केंद्रों पर पूर्व विधायक संतोष जोशी अपना खाता भी नहीं खोल पाए ।  वहीं निर्दलीय प्रत्याशी जीतू पाटीदार को नगर के 13 पोलिंग केंद्रो से 107 वोट मिले  । नगर में अगर हम प्रतिशत की बात करें तो नगर में जितने मत गिरे उसके अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी भेरूसिंह परिहार बापू को नगर से 50.49 प्रतिशत वोट मिले तो वही निकटतम भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह को नगर से 45.37 प्रतिशत मत मिले । 

डेटा स्रोत -मतगणना चक्रवार टेबुलेशन शीट, 165 , सुसनेर विधानसभा क्षेत्र ( विधानसभा निर्वाचन 2023) डेटा पत्रकारों को मतगणना स्थल पर मिली टेबुलेशन शीट के आधार पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!