IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
देशदिल्ली

डीएमके सांसद का सनातन विरोधी बयान – विवादित बोल कहा, उत्तर भारत गोमूत्र राज्य

हिंदी भाषी राज्यों को बताया गोमूत्र वाला राज्य बताया, संसद में सनातन का अपमान ,बढ़ेगा घमासान

जनमत जागरण @ नई दिल्ली : संसद में चल रहे हैं शीतकालीन सत्र के दुसरे दिन डीएमके के सांसद ने एक बार फिर सनातन विरोधी बयान देकर पूरे देश में बवाल मचा दिया । डीएमके के सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस ने संसद में हिन्दुओं के लिए पवित्र ‘गौ माता’ को लेकर विवादित बयान दे दिया है । डीएम के सांसद ने कहा कि भाजपा जिन राज्यों से जीतकर आ रही है वह गोमुत्र वाले राज्य हैं । भाजपा जहां से जीत के आई वह हिंदी भाषा के गढ़ कहे जाने वाले राज्य हैं । सेंथिलकुमार सांसद ने कहा कि मैं कोई बयान गलत नहीं दिया है मैं माफी नहीं मांगूंगा, मैं अगली बार भी इसी तरह बोलता रहूंगा।बता दें कि सनातनी धर्म को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि के बयान पर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ था कि डीएमके के सांसद ने एक और संसद में विवादित बयान देकर देश में बवाल खड़ा कर दिया है ।

सांसद अधीर रंजन चौधरी ने दी सफाई : डीएमके सांसद की गौमूत्र टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि संसद के अंदर एक व्यक्ति क्या कह रहा है, इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है, यह उनका अपना बयान है ।  हम ‘गौ माता’ का सम्मान करते हैं, हम इस पर मुझे कुछ नहीं कहना है । 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *