आस्थाआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

शुभारंभ हुआ नगर में भव्य वेदी प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय महोत्सव

जनमत जागरण @ नलखेड़ा : नगर में चौक बाजार स्थित श्री 1008 श्री सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के वेदी जीर्णोद्वार के वेदी प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रथम दिवस देव आज्ञा, गुरु आज्ञा, के साथ बैंड बाजे से घट यात्रा से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । वेदी शुद्ध क्रियाये के साथ ध्वजा रोहण श्रीमती प्रेमलता पारस कुमार, भारत पंड्या प्रशांत पांडिया परिवार द्वारा किया गया इसके पश्चात श्री जी का अभिषेक हुआ एवं शांति धारा मुकेश कुमार मनीष कुमार हर्ष कुमार पांडिया परिवार द्वारा की गई । कार्यक्रम में आगे आचार्य निमंत्रण के साथ गुरुदेव मुनि श्री 108 श्री भूतबली सागर जी महाराज का मंगल आशीर्वचन हुआ । गुरुदेव ने समस्त समाज जनों को अपने जैन होने के कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें रात्रि भोजन त्याग, पानी छानकर पीना , 5 उदम्बरफल मध, मांस, मधु का त्याग करना चाहिए साथ ही मुनिश्री ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया । इसके पश्चात इस सकलीकरण इंद्र प्रतिष्ठा मंडप प्रतिष्ठा के साथ विधि विधान के साथ मंत्रोचार पूर्वक इंदौर से पधारे विद्वत रत्न नगर पुरोहित प्रतिष्ठाचार्य नितिन झंझरी द्वारा सभी क्रियाएं संपन्न कराई गई मुनि श्री के ससंघ में 108 श्री मौनसागर जी महाराज 108 श्री मुनि सागर जी महाराज ससंघ का सानिध्य भी प्राप्त हो रहा है संघर्ष ब्रह्मचारिणी मंजुला दीदी एवं उषा दीदी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो रहा है।

भव्य प्रभात में घटयात्रा निकाली गई : मंगलवार को प्रातः काल में नगर में हो रही भव्य विधि प्रतिष्ठा कार्यक्रम महोत्सव कार्यक्रम मैं एक भव्य प्रभात में घटयात्रा निकाली गई जिसमें दिगंबर जैन समाज के सभी समाज जन महिला पुरुष वर्ग ने भाग लिया समस्त इंद्र इंद्राणियों के के साथ शोध इंद्र कुबेर इंद्र यज्ञ नायक इंद्र ईशान इंद्र महेंद्र इंद्र सहित अष्ट कुमारियों में मंगल कलश एवं महिलाओं द्वारा मंगल कलश लेकर एक भव्य घट यात्रा निकाली । यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस चौक बाजार स्थित श्री 1008 सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची । घट यात्रा में समाज जन झूमते नाचते गाते हुए चल रहे थे । बैंड बाजा और ढोल की थाप पर युवा थिरक रहे थे प्रातः काल में ही पूरा नगर धर्म मय हुआ ।‌ 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!