देशआगर मालवामध्यप्रदेश

राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कल्याण बनर्जी ने किया देश की 140 करोड़ जनता का अपमान – अशोक नायक


भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जलाया टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला जलाया

जनमत जागरण @ शाजापुर ब्यूरो :: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने जिस तरह से संसद में हंगामा किया, और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मखौल उड़ाया गया, यह सिर्फ राज्यसभा के सभापति का अपमान नहीं है, बल्कि यह देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है। यह विदेशों में बसे लाखों भारतीयों का भी अपमान है और इस घटना से पूरा देश आंदोलित है। अपने इस शर्मनाक कृत्य के लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को देश की जनता से सार्वजनिक रूप से मांफी मांगनी चाहिए।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने शाजापुर बस स्टेंड चौराहे पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के पुतला दहन के अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति जी के अपमान की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में भले ही इंडी गठबंधन के नेता भी शामिल रहे हों, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

उप राष्ट्रपति जी की मिमिक्री भले ही टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने की हो, जो कैमरे के सामने एक महिला विधायक के गाल खींचकर अभद्रता करने में संकोच नहीं करते। लेकिन अपने ठहाकों और तालियों से उत्साहवर्धन करने वाले अन्य दलों के सांसद भी इसमें सहभागी रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कल्याण बनर्जी को समझाने की बजाय उनका वीडियो बनाकर उनका उत्साह बढ़ाने का काम किया है।                             इसलिए इस घटना के लिए जितने दोषी कल्याण बनर्जी और इंडी गठबंधन के सदस्य हैं, उतने ही दोषी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी भी हैं। इसलिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अपनी इस करतूत के लिए देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी करते हुए टी एम सी सांसद के पुतले को आग के हवाले किया।
 इस अवसर पर जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवशी, राजेंद्र जादौन, नपा अध्यक्ष प्रेम जैन, नपा उपाध्यक्ष संतोष जोशी, जिला कोषाध्यक्ष किरण ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, जिला कार्यालय मंत्री विपुल कसेरा, मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, शीतल भावसार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष केतल पटेल, मंडल महामंत्री अर्पित परिहार, अंकित आचार्य, मनोहर विश्वकर्मा, शैलेंद्र जैन राज, दीपक वर्मा, सोशल मीडिया जिला संयोजक सोनू सोलंकी, चेतना शर्मा, उमेश टेलर, आशीष नागर, मधुकांता दवे, धरम जैन, किरण पाटीदार, प्रमिला मुहाड़कर, संगीता सोनी, दिव्याशु जैन, उमंग शर्मा, दीपक राठौर, भूपेंद्र मेड़ा, सागर राय, राकेश सोलंकी, मनोज शिवहरे, चिनेश जैन, सुदर्शन सोनी, श्याम शर्मा, सुनील गोयल, लाला शर्मा, महेश कुशवाह, मुकेश सोराष्ट्रीय, हनीफ खान, ऋषि गोयल, गंगाराम केवट, लोकेंद्र जायसवाल, संतोष परिहार, वरुण चंदेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!