यूनाइटेड किंगडम की 217 हिन्दू संस्थाओं ने संयुक्त बयान जारी कर कहा यूके में भी मनायेंगे दीपावली

अयोध्या से जनमत में जागरण की लाइव रिपोर्ट
जनमत जागरण @ अयोध्या :: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल रामलला के लिए चांदी की चरण पादुकाएं (खड़ाऊं) लाए हैं। विदित हो कि ये वही कन्हैया मित्तल हैं जिनका लिखा और गाया भजन ‘जो राम को लाए हैं,हम उनको लाएंगे ।’ धूम मचा रहा है। कन्हैया जी को तेरह जनवरी को प्रेरणा हुई कि उन्हें भी आस पास के लोगों को राम मंदिर से जोड़ने के लिए कुछ करना चाहिए। तभी उनको पांच साल के रामलला को चांदी की चरण पादुका अर्पित करने का विचार आया। अगली सुबह से वे स्वयं भी नंगे पांव हो गये और संकल्प लिया कि जब तक प्रभु राम अपने मूल स्थान पर विराजित नहीं हो जाएंगे वे नंगे पैर ही रहेंगे। इसकी सूचना चंडीगढ़ के लोगों को हुई तो वहां हर सेक्टर की मार्केट के प्रधान चरण पादुका श्रद्धा के साथ ले लेकर गये। प्रत्येक इलाके में पादुका पूजन और दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा । गुरूवार को कन्हैया मित्तल नंगे पांव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मीडिया सेंटर पहुंचे और ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय को पादुकाएं सौंपीं।
जारी कर्ता —श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र प्राण प्रतिष्ठा समारोह संवाद केन्द्र अयोध्या धाम
यूनाइटेड किंगडम की 217 हिन्दू संस्थाओं ने संयुक्त बयान
जनमत जागरण @ अयोध्या :: यूनाइटेड किंगडम की 217 हिन्दू संस्थाओं ने संयुक्त बयान जारी कर अयोध्या में राम जन्म भूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक क्षण बताया है और कहा है कि श्रीराम का अयोध्या में होना ही ‘दीवाली’ है। इन सभी संस्थाओं ने पूरे यूनाइटेड किंगडम (यू.के.) में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन को पर्व की तरह मनाने की अपील की है। विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महामंत्री विज्ञानानंद के अनुसार ऐसा बयान जारी करने वाले संगठनों में भक्ति मंडल लंदन, भक्ति धाम वेल्स,डा.अंबेडकर यूके मिशन, हिन्दू फोरम आफ यूरोप एंड यूके,जैन समाज मैनचेस्टर, माहेश्वरी महा सभा यूके, तेलुगू हिन्दू आर्गेनाइजेशन, उप्र. कम्युनिटी एसोसिएशन यूके ब्रिटिश हिन्दू प्रेस एसोसिएशन,श्री राम जन्मभूमि उत्सव समिति यार्कशायर, वेंकटेश्वरा बालाजी अभिषेकं ग्रुप , गुजराती सत्संग मंडल श्री कच्छ लेवा पटेल कम्युनिटी,स्वामी नारायण टेम्पल,आदि संस्थाओं के लोगों ने यूनाइटेड किंगडम के सभी हिन्दू परिवारों से इस मंगल अवसर को समारोह पूर्वक मनाने और शाम को दीपों से घर सजाने का आह्वान किया है ।

जारी कर्ता —श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र प्राण प्रतिष्ठा समारोह संवाद केन्द्र अयोध्या धाम

सभी टेंट सिटी आगंतुकों की अगवानी को तैयार अयोध्या
जनमत जागरण @ अयोध्या : : मणि पर्वत के निकट तीर्थ क्षेत्र पुरम समेत तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा तैयार कराई जा रही सभी टेंट सिटी में व्यवस्थाएं परिपूर्ण कर ली गई हैं।आवासीय व्यवस्था के तहत मणि पर्वत के पास तैयार किए गए तीर्थ क्षेत्र पुरम में आठ हजार बिस्तर आगंतुकों के लिए हैं। पूरे परिसर को छह नगरों में बांटा गया है इसके अलावा छावनी के योग केंद्र और कारसेवकपुरम में भी आवासीय व्यवस्था पूर्ण हो गई है ।तीर्थ क्षेत्र पुरम में पांच भोजनालय प्रारंभ हो गए हैं इसमें करीब 2000 लोगों का भोजन रोज बन रहा है । यहां का दस शैया वाला अस्पताल भी 20 चिकित्सकों के साथ हर तरह की बीमारी से निपटने को तैयार है।तमाम चिकित्सक रिजर्व में भी हैं ।विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री और आवास योजना के प्रभारी कोटेश्वरशर्मा ने बताया की तीर्थ क्षेत्र द्वारा बसाई गई तीनों टेंट सिटी मैं सभी सुविधाएं जुटा ली गई हैं तीर्थ क्षेत्र पुरम में 300 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है इसके अलावा दुपहिया वाहनों की पार्किंग ही बनाई गई है।छावनी योग केंद्र की टेंट सिटी के प्रभारी क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद मनोज जी हैं। यहां की व्यवस्था में दर्शन,महेश,डा.परमानंद, रनदीप पोखरिया,धईरजजई, कुलदीप रावल,ब्रजेशानंद,राम मिलन, पंकज आदि व्यवस्था में लगे हैं। इसके अलावा कारसेवकपुरम की टेंट सिटी भी आगंतुकों की अगवानी को तैयार है।

जारी कर्ता —श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र प्राण प्रतिष्ठा समारोह संवाद केन्द्र अयोध्या धाम.
भोग के लिए आए 56 किस्म के पेठे अयोध्या
जनमत जागरण @ अयोध्या:: अपने मूल स्थान पर प्रतिष्ठित होने जा रहे राम लला के लिए अनेक अमूल्य उपहार आ रहे हैं।आगरा के प्रसिद्ध पंछी पेठे की ओर से छप्पन अलग अलग स्वाद में श्री राम लला के भोग के लिए 56किस्म का 560किलो पेठा पहुंचाया गया है। इसके अलावा अन्य स्थानों से रत्न जड़ित पोशाक, चांदी की थाल,पूजा सामग्री आदि भी मंदिर ट्रस्ट को मिली है। आगरा व्यापार मंडल की ओर से लाया गया पंछी पेठा कारसेवकपुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी, विश्व हिन्दू परिषद के राजेन्द्र सिंह पंकज आदि की उपस्थिति में स्वीकारा गया।




