मध्यप्रदेशआगर मालवाउज्जैन

मेरी बस्ती मेरी अयोध्या- माधव बस्ती निकाली अक्षत कलश यात्रा

जनमत जागरण@ सोयतकलां से दीपक जाटव

प्रभु श्री राम के अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर पूजित अक्षत कलश यात्रा डाकबंगला रोड (आजाद नगर) माधव बस्ती सोयत कलां द्धारा निकाली गई। अयोध्या में चल रहे प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत मेरी बस्ती मेरी अयोध्या कार्यक्रम मे अनेक आयोजन किये जा रहा है जिसमे गुरूवार को अक्षत कलश यात्रा निकाली गई जो श्री महाकालेश्वर मन्दिर से नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई नगर परिषद स्थित श्री महाकालेश्वर मन्दिर पर समापन हुई । यात्रा में राम लक्ष्मण सीता सहित हनुमान की झांकी भी निकाली गई। जिसमे बस्ती से महिलाए पुरुष एक बच्चो उपस्तीथ रहे। डाकबंगला रोड स्थित श्री महाकालेश्वर मन्दिर की पुताई और रोशनी कर सजावट कर पुरी बस्ती के घरों पर भगवा ध्वज लगाए गए और रोजाना संध्या भजन फेरी निकाली जा रही है दिनांक 17 जनवरी से 22 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।

मेरा ऑफिस मेरी अयोध्या – पुलिस थाने में भी चला विशेष सफाई अभियान

जनमत जागरण @ सोयतकलां :: पुलिस थाना सोयत कला में अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पुलिस थाना परिषद में विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी यशवंतराव गायकवाड, एएसआई केआर धाकड़ , रामप्रकाश पुष्पद ,प्रधानआरक्षक त्रिलोक गोयल ,ऋतुराज सोलंकी, मेहरबान सिंह, आरक्षक भोजराज गुर्जर, राजेश दांगी , बनवारी वर्मा, कृष्णपाल सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मीयो ने परिषद मे झाड़ू लगाकर  सफाई की।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई

जनमत जागरण @ सोयतकलां ::  महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत आंगनबाड़ी केदो पर गोदभराई का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत्  सोयत नगर के वार्ड 06 मे विशेष मंगल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। इस दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तहत महिलाओं को केवाईसी की के संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पवित्रा जाटव, सीमा निंबार्क, समता तिवारी हसीना बानो सहायिका अलका बाई, धापु बाई, मंजूबाई सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!