मध्यप्रदेशआगर मालवाउज्जैनशाजापुर

उज्जैन-झालवाड़ रेल लाईन हेतु पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद को सौंपा ज्ञापन

प्रधानमंत्री को अभी तक छह हजार से अधिक पोस्टकार्ड लिखे

जनमत जागरण @ सोयतकलां :: रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया तथा सांसद दुष्यंत सिंह मध्यप्रदेश राजस्थान सीमा पर स्थित प्रसिद्ध पिपलिया खेड़ा बालाजी जनसंपर्क करते हुए रात्रि 8:00 बजे पहुंचे । जनसंपर्क के बाद स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धराराजे सिंधिया व झालावाड़ राजस्थान के सांसद दुष्यन्त सिंह को रेल्वे लाईन जनजागरण मंच आगर द्वारा उज्जैन-झालावाड़ रेल लाईन की स्वीकृति के लिये चर्चा कर एक ज्ञापन सौंपा, तथा क्षैत्रवासियों की और से प्रधानमंत्री को लिखे जा रहे पोस्टकार्ड अभियान की जानकारी भी दी। ज्ञापन में लिखा गया है कि क्षैत्र की जनता की यह वर्षो पुरानी बहुउद्देशीय मांग के पूरी होने से क्षैत्र में विकास को नये पंख लगेंगे तथा क्षैत्र का समुचित विकास हो सकेगा। ज्ञापन में मंच के प्रमुख महेन्द्र शर्मा, मनीष राठौर , राधेश्याम दांगी आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री को अभी तक छह हजार से अधिक पोस्टकार्ड लिखे :: आपको बता दें कि उज्जैन-झालावाड़ (व्हाया आगरमालवा, नलखेड़ा, सुसनेर, सोयतकलां , रायपुर) नई ब्राडगेज रेल्वे लाईन की मंजूरी हेतु आगर (मालवा) से जनजागरण मंच (वाट्सप-ग्रुप) द्वारा सोशल मिडिया के साथ ही चलाया जा रहा पोस्टकार्ड सत्याग्रह अभियान अपने चरम पर है। मंच द्वारा रेल्वे लाईन की स्वीकृति हेतु अभी तक लगभग छह हजार से अधिक पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को लिखे गये है। जिसके बारे में पीएमओ से भी लोगों के पास फोन आ रहे है। रेल्वे लाईन जनजागरण मंच (वाट्सप-ग्रुप) व पोस्टकार्ड अभियान के प्रमुख महेन्द्र शर्मा ने बताया कि अभियान में आगर(मालवा) जिले के साथ ही राजस्थान के झालावाड़ जिले के जुड़ने से भी लोगों में रेल्वे को लेकर जागृति आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!