मध्यप्रदेशआगर मालवाउज्जैन

विकसित भारत संकल्प यात्रा 2.0  , हितग्राहियों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

अतिथि जनप्रतिनिधि नही पहुँचे तो अधिकारी- कर्मचारियों ने किया कार्यक्रम 

जनमत जागरण न्यूज़ @ सुसनेर

मंगलवार को नगरीय क्षेत्र विकसित भारत संकल्प यात्रा के दितीय चरण का रथ पहुंचा। नगर परिषद द्वारा नगर के नवीन बस स्टैंड स्थित मिडिल स्कूल ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में नही पहुँचा। यहाँ तक नगर परिषद के जनप्रतिनिधि भी मौजूद नही हुए। काफी लंबे इंतजार के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा ही कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया। इस दौरान हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि योजना, पीएम आवास योजना, पीएम मातृत्व योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहों को बैंक लिंकेज आदि जन कल्याणकारी योजना की जानकारी संबंधित विभागों द्वारा दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर, पीएम स्वनिधि योजना का शिविर, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, मप्र ग्रामीण बैंक द्वारा प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के शिविर लगाकर हितग्राहियों के पंजीयन किए गए। कार्यक्रम के दौरान खाद्य विभाग द्वारा यशोदा बाई एवं राधा बाई को पीएम उज्ज्वला के गैस कनेक्शन का वितरण भी किया गया। अंत में सभी हितग्राहियों ने विकसित भारत  संकल्प की शपथ भी ली। संचालन सामुदायिक संगठक जगदीश परमार ने किया तथा आभार सीएमओ ओपी नागर ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!