इंदौरआगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण अंतर्गत नगर में पहुंची

हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण

जनमत जागरण न्यूज़ @ नलखेड़ा

केन्द्र शासन की योजनाओं का वंचितों एवं अपेक्षितों को समयबद्ध लाभ प्रदान करने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण अंतर्गत मंगलवार को नगर परिषद नलखेड़ा  पहुंची। स्थानीय नगर परिषद कार्यालय परिसर में जन-जागरूकता की गतिविधियॉं संचालित की गई तथा पात्र व्यक्तियों को लाभ देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आवेदन प्राप्त किए गए । योजनाओं में पूर्व से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभवों को साझा कर शासन की योजनाओ की प्रशंसा की।
  ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ द्वितीय चरण में नगर में पीएम स्वनिधि, स्वरोजगार योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अत्योदय योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, हर घर जल, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वामित्व, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री प्रणाम, नैनो फर्टिलाइजर, अटल पेंशन योजना का लाभ दिलाया जा रहा है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण को अतिथियों द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, जो व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित है वे पात्रतानुसार लाभ लेने हेतु अपना पंजीयन शिविर में जरूर करवाएं।,
यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा शासन की योजनाओं की जानकारी देकर नागरिकों से पात्रतानुसार लाभ लेने का आव्हान् किया ।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री मुकेश लोढ़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पीरूलाल कलसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन वेदिया, भाजपा जिला सह कार्यालय मंत्री श्री मोहन नागर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय सोनी, उपाध्यक्ष प्रीतेश फाफरिय, पाषर्दगण गोवर्धन वेदिया, इशाक खा, पार्षद प्रतिनिधि अंबाराम बैगाना, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अलका जैन, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह, सहित समस्त विभागों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुकेश भंवर ने व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!