⚫ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी महिला का स्वास्थ्य प्रशिक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

जनमत जागरण @ सोयतकलां
सुसनेर स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार रात 8 बजे सोयतकलां पहुंची। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर परिषद के समीप अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी महिला सफाई कर्मचारी शर्मिला वाल्मीकि का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डाक्टर नीलम जैन, गिरिश जैन, महेश पूशे , महेश पारिक , संगीता गुर्जर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे।

⚫ 28 फरवरी को आयेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
28 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू चौधरी टाइगर पदाधिकारीयों के साथ सोयतकला पहुंचेगे। इस बिच सफाई कर्मचारी शर्मिला वाल्मीकि से मिलकर चर्चा करेंगे।

⚫ तंबू, कुर्सी गायब किये तो नीचे जमीन पर बैठकर महिला ने शुरू किया आमरण अनशन
विगत 4 दिनों से नगर परिषद के बहार टेंट तम्बू लगाकर धरने पर बैठी सफाई कर्मचारी शर्मिला वाल्मीकि ने आज रविवार से भुख हड़ताल शुरू की । भूख हड़ताल को समाप्त करने के लिए असामाजिक तत्वों ने शनिवार रात्रि को धरना स्थल पर लगें टेंट,टेबल, कुर्सी ग़ायब कर दिये। प्रशासन भी नगर परिषद के बाहर दोनों तरफ़ जेसीबी व फायर ब्रिगेड मशीन खड़ी कर भूख हड़ताल को समाप्त करने की कोशिश में लगे हैं। इसके बाद भी महिला का हौसला डगमगा नहीं रहा है महिला नीचे जमीन पर बैठकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर डटी हे।। इस दौरान महिला ने पुलिस थाने पहुंच कर थानाप्रभारी यशवंतराव गायकवाड को आवेदन देकर गायब हुए टेंट कुर्सी टेबल को खोजने की मांग की है।
ज्ञात हो कि नगर परिषद की पूर्व सफाई कामगार शर्मिला वाल्मीकि का आरोप है कि परिषद दरोगा राकेश छतरबिंद ने नोकरी पर रखने के लिए 80 हजार लिए। 8 माह बाद बिना सूचना दिए ही नौकरी से हटा दिया।जिसके बाद से ही महिला ने लगातार जिला कलेक्टर, एसडीएम , तहसीलदार, नायब तहसीलदार , सीएमओ तक आवेदन देकर शिकायत की लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन : 101 यूनिट रक्त संग्रहित , नगर के बजरंग कुशवाह ने किया 25वीं बार रक्तदान

जनमत जागरण @ सोयतकलां :: रविवार को नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सेवा विभाग के तत्वाधान में संजीवनी सेवा जनकल्याण समिति एवं रक्तकोष फाउंडेशन आरजेएस के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।

शिविर में कोटा व झालावाड़ से आई टीमों ने 101 यूनिट रक्त संग्रहित किया। नगर के बजरंग कुशवाह ने 25वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से मुझे खुशी मिलती है। जब कोई महिला पुरुष के रगों में यह रक्त पहुंचता है तब मुझे पूर्ण प्राप्त होता है।

उन्होंने अपील की है कि वह अधिक से अधिक रक्तदान करें। रक्तदान शिविर में नगर के युवाओं व्यापारी सहित अन्य महिला पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।




