• POLICE ‘JAN SAMVAD’ : जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर- पुलिस अधीक्षक

•• आगर जिले में 10 स्थान पर हुए जनसंवाद कार्यक्रम , अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस का जन संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित
जनमत जागरण @ सोयतकलां :: पुलिस विभाग द्वारा सोयतकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत डोंगरगांव में अपराधों पर नियंत्रण हेतु एक जन संवाद कार्यक्रम रविवार को हिमांशी मांगलिक परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस राजस्व विभाग सहित अन्य अधिकारी सम्मिलित हुए सोयत थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़ ने ग्रामीणों से जन संवाद करते हुए बताया कि अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व पुलिस मुख्यालय भोपाल पुलिसिंग के निर्देशानुसार प्रत्येक थाना क्षेत्र में गणमान्य नागरिक तथा रक्षा समिति के सदस्यों पत्रकारों एवं आम जनता से अपराध नियंत्रण संपत्ति की सुरक्षा कानूनी का अधिकार व दायित्व के बारे में जन संवाद की जानकारी का आदान-प्रदान करने हेतु पुलिस विभाग द्वारा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने उपस्थित जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहां की अपराध को कैसे रोका जाए इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अपराध रोकने में आप सभी की मुख्य भूमिका होनी चाहिए जिससे अपना क्षेत्र अपराध मुक्त हो वहीं जिला पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को किसी भी अवैध धंधे करने वाले की सूचना देने के लिए उनके मोबाइल नंबर दिए गए वहीं जन संवाद कार्यक्रम के दौरान सुरेश चंद शर्मा ने गांव में निकलने वाले झालावाड़ -उज्जैन नेशनल हाईवे मार्ग पर बस स्टैंड पर चारों से चारों दिशाओं की ओर विद्यालय में विद्यार्थी आने-जाने को लेकर बच्चों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए गति अवरोधक की मांग की गई। वही मोहनलाल वर्मा ने गांव में निकलने वाले सर्विस रोड पर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाने की मांग की। वही पत्रकार शंकर कारपेंटर ने जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत होने के नाते यहां पुलिस चौकी खोलने की मांग की गई। तथा बीट अधिकारी को यहां स्थापित पुलिस सहायता केंद्र में बैठकर लोगों की छोटी-मोटी समस्याओं का निदान हो सके जिससे उनको सोयत थाने में जाना नहीं पड़े। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि प्रेमसिंह सोनगरा,हाजी सुबहान भाई मंसूरी,पटेल रमेश चंद शर्मा मौजूद रहे इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन हिदायत मंसूरी पूर्व सरपंच ने किया आभार सोयत थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़ ने माना

🟢 जनसंवाद :: जिले भर में 10 स्थान पर पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए आमजन
जनमत जागरण @ आगर :: जिले में “पुलिस जनसंवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस जनसंवाद में जिले के समस्त गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल श्री सुधीर सक्सेना द्वारा मैदानी जिला इकाईयों के अधीनस्थ थानों में रविवार को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक प्रदेश के सभी थानों में “पुलिस जनसंवाद” आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, निर्देशो के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक आगर मालवा विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला आगर मालवा के सभी थानों में “पुलिस जनसंवाद” आयोजित किया गया, जिसमें सभी थाना क्षेत्रो के जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, विभिन्न व्यवसायों जैसे डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षाविद्, व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों, जनसामान्य से जुडी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण आदि बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। “पुलिस जनसंवाद” में आमंत्रित गणमान्य नागरिकों से उनके निवास के क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण, पुलिस से अपेक्षा, सुरक्षा संबंधी समस्याओं व सुझाव प्राप्त किये तथा पुलिस कार्यप्रणाली के बारें में उन्हें अवगत कराया । “पुलिस जनसंवाद” के माध्यम से समस्याओं तथा सुझाव पर क्या कार्यवाही प्रस्तावित है, इसकी जानकारी भी उपस्थित हुये गणमान्य नागरिकों को दी गई ।

आगर मालवा क्षेत्रान्तर्गत रविवार को आयोजित “पुलिस जनसंवाद” निम्नानुसार स्थानों पर आयोजित किए गए तनोडिया ,थाना कोतवाली परिसर,पिपलोन ,कानड़, बडौद, बीजा नगरी चौकी , नलखेड़ा, बड़ागांव, डोंगरगांव,सुसनेर , डोंगरगांव आदि स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम हुए डोंगरगांव में जनसंवाद कार्यक्रम में स्वयं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह उपस्थित हुए , जिन्होने जनसंवाद में उपस्थित सभी आमजनो से चर्चा की, पुलिस की कार्यप्रणाली व सामुदायिक पुलिसिंग से लोगो को अवगत कराया, लोगो की समस्याओ और सुझावो पर चर्चा की और पुलिस जनसंवाद के महत्व को बताया। साथ ही गणमान्य नागरिको की समस्याए सुनकर समस्याओ के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारीयो को निर्देशित किया गया। जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत आयोजित पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम में समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, बीट प्रभारी एवं आमंत्रित करीब 1500 गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




