IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
मध्यप्रदेशआगर मालवादेशराजस्थान

⚫ इस लापरवाही का कौन जिम्मेदार …! सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

⚫  एक हादसे में मां बेटे की मौत, NH552G पर दूसरा सड़क हादसा में युवक की मौत  ⚫ चौसठ माता मंदिर के पुजारी की पत्नी व पुत्र तथा एक अन्य सड़क दुर्घटना में युवक सहित तीन की मौत⚫ नंनदोई के बीमार बेटे से मिलकर कमांडर जीप में बैठकर पाटन से सोयतकलां के लिए आ रहे थे मां बेटे की हुई मौत 

जनमत जागरण @ सोयतकलां । दुर्घटनाएं रोज होती है हर दुर्घटना किसी ने किसी परिवार के लिए दुखद होती है लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी दुर्घटनाएं हो जाती है जिसे भुलाया नहीं जा सकता ऐसी ही एक दुर्घटना नगर में चौसठ माता मंदिर के पुजारी के गरीब परिवार में हुई जिससे कि हंसता खेलता परिवार बिखर गया । बुधवार की रात व गुरुवार की सुबह गिरी परिवार व क्षेत्र के लिए दुखद रही दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला और उसका चार वर्षीय पुत्र सहित एक युवक की मौत हो गई । दोनों सड़क दुर्घटनाओं के बाद साल्याखेड़ी और सोयतकलां में मातम छा गया । दोनो दुर्घटनाओं का दुर्घटना स्थल अलग-अलग एक का झालरापाटन राजस्थान तो दूसरे सोयतकलां से सुसनेर की ओर 18 किलोमीटर दूर हुई ।

⚫ तेज रफ्तार कार ने खड़ी जीप को मारी टक्कर – सोयतकलां से 40 किलोमीटर दूर झालरापाटन बाईपास पर माधौपुर पुलिया के नीचे कमांडर जीप सवारी लेने के लिए खड़ी थी कि पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जीप में बैठे मां बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वही दोनों वाहन चालक दोनों वाहन लेकर मौके से फरार हो गए । हादसा गुरुवार सुबह 8:30 बजे माधोपुर पुलिया के नीचे हुआ ।

महिला के नंनदोई सरदार सिंह ने बताया कि मेरे बेटे से मिलने के बाद सुबह जीप में बैठकर वापस अपने गांव सोयत जा रहे थे । आपको बता दें कि माधौपुर पुलिया के नीचे सवारियां बिठाने के लिए जीप को खड़ी कर रखी थी। इस कमांडर की में लगेज भी काफी भरा हुआ था । तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे की जीप पलट गई । और कर में सवार मां बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।

माधौपुर पुलिया झालरापाटन राजस्थान के नीचे जिस कार ने जीप को टक्कर मारी उसकी आगे की नंबर प्लेट टूट कर वहीं गिर गई वह कर लेकर फरार हो गए

प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह लगभग 8:30 बजे कमांडर जीप में सोयतकलां निवासी निजी विद्यालय महाराणा प्रताप स्कूल के शिक्षक चौंसठ माता मंदिर के पुजारी ओम गिरी की पत्नी गायत्री बाई एवं 4 वर्षीय पुत्र लक्षीत दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई । घटना के बाद पूरे नगर में मातम छा गया । कार टक्कर मारने के बाद फरार हो गई लेकिन उसकी आगे की नंबर प्लेट टूट कर वहीं गिर गई । पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर उसकी खोजबीन कर रही है ।

⚫ नेशनल हाईवे पर हादसा युवक की दर्दनाक मौत – बुधवार को नेशनल हाईवे पर नगर से लगभग 18 किलोमीटर दूर भारत पेट्रोलियम व गागोरनी फंटा के बीच कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार राजेश पिता सीताराम गिरी उम्र 36 वर्ष निवासी साल्याखेड़ी की बाईक टक्कर के बाद नीचे फंस गई व 50 फीट तक घिसती हुई चली गई इस भीषण हादसे में राजेश गिरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । हादसे के बाद कार खाई में जा गिरी। मौके पर 108 की मदद से मृतक राजेश गिरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोयतकलां लाया गया ।जहां पर डॉक्टर मुकेश जाट ने परीक्षण कर राजेश की मौत की पुष्टि की ।

⚫ PM को लेकर हुई नोकझोंक – जब 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मृतक राजेश को लाया गया तब विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय गोरक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा , चिकित्सक और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई । पुलिस का कहना था कि घटना सुसनेर थाने के अंतर्गत हुई है इसलिए पीएम सुसनेर में होगा ।

मृतक युवक के परिजन चाहते थे कि पीएम यहीं होगा । क्षेत्रीय गौ रक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा ने कहा कि 108 एंबुलेंस यहां पर लेकर आई तो फिर पीएम यहीं पर होगा । फिर थाना प्रभारी यशवंत गायकवाड़ की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ ओर सोयत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, तब जाकर पूरा मामला शांत हुआ । सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सुपुर्द किया गया । सुबह पोस्टमार्टम चल ही रहा था कि उनके परिवार में एक भीषण हादसा और हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *