IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
मध्यप्रदेशआगर मालवा

⚫ MP करंट बना काल: दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, अकाल मौत से परिवार में मचा कोहराम

जनमत जागरण @ सोयतकलां रविवार को प्रातः समीपस्थ ग्राम लोहारिया में कृषि कार्य करते समय एक किसान को अचानक करंट लग गया। जिसे परिजन अचेत अवस्था में नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित किया। सूचना मिलते ही पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची व शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द किया।

फाइल फोटो – करंट लगने से मृतक किसान रमेश चंद्र सुतार

⚫ प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेशचंद्र पुत्र सीताराम सूतार उम्र 48 वर्ष प्रतिदिन की तरह प्रातः घर से खेत के लिए निकला था। तभी खेत पर पहुंचते ही कृषि कार्य के लिए विद्युत मोटर चालू कर रहा था। तभी अचानक करंट लग गया। जिससे वह अचेत हो गया । जिसे परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मर्त घोषित किया।

⚫ झकझोरने वाली बात यह भी है कि मृतक ही अकेला परिवार का पालन पोषण कर रहा था। गत वर्ष रमेशचंद्र का बड़ा पुत्र महेश सुतार इंदौर कोटा नेशनल हाईवे पर जमालपुर के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया था। जिसका चार माह तक कोटा के निजी अस्पताल में उपचार चला , लेकिन वह अपंगता की श्रेणी से बाहर नहीं निकला। वहीं दूसरा पुत्र भोला अभी उम्र में छोटा है। दोनों पुत्रों के सर से पिता का साया उठने के बाद परिवारजनों को पालन पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।घटना के बाद घर में मातम छा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *