IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवादेशमध्यप्रदेश

बड़ा हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जनमत जागरण @ सोयतकलां से दीपक जाटव की रिपोर्ट :: सोमवार रात 9 बजे इंदौर कोटा नेशनल हाईवे पर करकडिया जोड़ के समीप बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ,108 एंबुलेस मौके पर पहुंची व शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर लाए जहां मृतक का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार विष्णु पिता दयाराम गुर्जर 28 वर्ष निवासी जीवापुरा सोयत से अपने गांव जीवापुरा जा रहा था। तभी सुसनेर की ओर से आ रही बस ने विष्णु की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व 108 के चालक रमेश सेन व पैरामेडिकल स्टाफ अशोक दांगी मौके पर पहुंचे। शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। सोयत पुलिस ने बस को जप्त कर मामला जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *