IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आस्थाआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

अमरकोट नेमिधाम: रथ पर सवार होकर निकले भगवान नेमिनाथ 

होली के अवसर पर हुआ नेमिनाथ मण्डल विधान व वार्षिक रथ यात्रा का आयोजन 

जनमत जागरण @ सुसनेर से दीपक जैन :: सोमवार को होली के दिन नगर के समीपस्थ ग्राम अमरकोट स्थित अतिप्राचीन दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र नेमिधाम में भगवान नेमिधाम ने रथ पर सवार होकर गाजे बाजे के साथ ग्राम का भ्रमण किया। अवसर था पूर्णिमा एवं वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव का। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सोमवार को दिगम्बर जैन समाज एवं नेमिधाम पूर्णिमा महोत्सव समिति द्वारा नेमिधाम में रथ यात्रा का चल समारोह निकाला गया।

सम्पूर्ण आयोजन लाभार्थी महेश जैन, जीतेश जैन, जैनिश जैन, आतिशय जैन पिपलोदिया परिवार इंदौर के द्वारा किया गया। सुबह भगवान का अभिषेक, शांति धारा, नित्य नियम पूजन के साथ नेमिनाथ मण्डल विधान का संगीतमय पूजन किया गया। विधानाचार्य पंडित फूलचंद जैन उन्हेल व राजकुमार जैन पिड़ावा, सत्येंद्र जैन कड़ोदिया के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ जिनेंद्र भगवान को अर्घ्य समर्पित किए गए। पंडित मुकेश जैन द्वारा प्रस्तुत भजनों की धुन पर समाजजनों द्वारा नृत्य से भगवान की भक्ति की गई। उसके बाद बैंड बाजो और ढोल ढमाकों के साथ मंदिर परिसर से शुरू हुई ।

शोभायात्रा में रथ पर सवार भगवान नेमिनाथ जी को ग्राम का भ्रमण कराया गया। पांडुक्षिला पर भगवान का जलाभिषेक किया गया। शोभायात्रा में इंदौर की राधा कृष्ण बनी बालिकाओं के ग्रुप व युवाओ द्वारा नृत्य से भक्ति की गई। ड्रोन के द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। ग्राम में समाजजनों द्वारा भगवान की आरती पूजन कर शोभायात्रा का स्वागत किया। उसके बाद वात्सल्य भोज के साथ आयोजन का समापन हुआ। इस अवसर पर नगर सहित मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के विभिन्न शहरो से बड़ी संख्या में जैन समाजजनो ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया। संचालन अशोक जैन मामा ने किया तथा आभार मन्दिर समिति अध्यक्ष मुकेश साँवला ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *