गाय गरीब को इन्द्र बनाती है- गो ऋषि दत्तशरणानंद जी महाराज

जनमत जागरण @ सुसनेर :: एशिया के प्रथम गो अभ्यारण्य कामधेनु गो अभ्यारण्य मालवा में चल रहें *एक वर्षीय वेदलक्षण गो श्रद्धा महोत्सव* में विश्व की सबसे बड़ी लोक प्रसिद्ध गौसेवा संस्थान के संस्थापक परम श्रद्धेय गो ऋषि पूज्य स्वामी दत्त शरणानंद जी महाराज ने अभ्यारण्य में स्थित रामचौकी में गोप्रेमियों को सम्बोधित करते हुए कहां कि वेदों के अनुसार इस धरती पर गाय साक्षात नारायण का अवतार है।तथा अपवित्रता को मिटाने का मूल साधन भगवती गोमाता का मल मूत्र है ।भगवती गोमाता का मल मूत्र ही इस धरा पर पवित्र है जिससे देवताओं तक ने अमृतपान जैसा माना है । स्वामी जी ने बताया कि गरीबी मिटाने का मूल साधन गाय ही है । गाय गरीब को इन्द्र बनाती है । सारे ब्रह्माण्ड को जीवन देने वाला श्रोत गोमाता ही है ।

🟠 राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि के कारण हिन्दू मुस्लिम को लड़ाया जा रहा है जबकि ,1857 की क्रान्ति में भारत के सभी मजहबों /समुदाय के लोगों ने सहयोग किया था । एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महोत्सव में पहुंचे माधवगढ़ के राजा, राज्य सभा सांसद एवं राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह जी को पूज्य महाराज जी ने बताया कि राजस्थान में भैरो सिंह जी व मध्य प्रदेश में आपने गो अधिनियम बनाकर श्रेष्ठ कार्य किया है। शास्त्रों एवं संतो के अनुसार गो सेवा क्षत्रिय करता है , अर्थात जब जब भी धरती पर धर्म के लिए क्षत्रिय ने अपने प्राण दिए है ओर धर्म का मूल ही गाय है ।

🟠 द्वितीय कार्यकाल में आपसे कुछ चूक हुई है अर्थात गोचर भूमि को लोगों को कि आवंटित :: दिग्विजय सिंह को याद दिलाया कि आपने अपने प्रथम कार्यकाल में श्रेष्ठ गो सेवा किया , लेकिन द्वितीय कार्यकाल में आपसे कुछ चूक हुई है अर्थात आपने गोचर भूमि को लोगों के लिए आवंटित करवाया है । स्वामी जी ने बताया कि सभी सांसद अपने वेतन भत्ते बढ़ोतरी के लिए तो एकजुट हो जाते है लेकिन भारत में गौहत्या बन्दी पर एकजुट क्यों नहीं होते ही इसलिए आप क्षत्रिय होने के नाते सभी पक्ष विपक्ष के सांसद गोमाता की भारत में हत्या नही हो इसके लिए एकजुट होकर प्रयास करें । पूज्य पथमेड़ा बाऊजी ने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह जी, , पूर्व सांसद नारायण सिंह जी, वर्तमान विधायक भेरू सिंह जी बापू एवं पूर्व विधायक अंबाविता जी का गोमाता की छवि देकर सम्मान किया ।

🟠 एक वर्षीय गौ कृपा कथा के चतुर्थ दिवस पर परम पूज्य गोपालानंद जी सरस्वती जी ने गो माता जी ने बताया कि भगवती गोमाता जी ही गौरी है, ओर गौरी ही गोमाता है गोमाता के शरीर में 33 कोटि देवी देवताओं का निवास है गो कथा के अवसर पर श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूज्य महंत सत्यनन्द जी महाराज ने गोमाता की सेवा के लिए जन जागृति लाने के लिए सभी को सहयोग करने का आह्वान किया । चतुर्थ दिवस का गो भंडारा ननोरा ग्राम की और से आयोजित किया गया ।



