लोकसभा निर्वाचन 2024 : अपने मताधिकार का उपयोग करने की ली शपथ

जनमत जागरण @ सोयतकलां :: मै तो मतदान करुंगा और अन्य मतदाताओं को भी इसके लिए प्रेरित करुंगा । मैं निर्भीक हो कर अपने मताधिकार का प्रयोग करूंगा । सोमवार को नगर परिषद सोयतकलां कर्मचारियों ने जागरूकता की शपथ लेकर नगर में रैली निकाली ।
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार स्विप गतिविधि अंतर्गत सोमवार को नगर परिषद सोयतकलां के अधिकारी एवं कर्मचारी गण तथा शिक्षा विभाग के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के अधिकारी एवं कर्मचारी गण एवं नागरिकों द्वारा लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने, निर्भिक होकर धर्म वर्ग वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना लोकसभा निर्वाचन 2024 में अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ ली गई ।

🟠 अधिक से अधिक मतदान करने हेतु नागरिकों से अपील की गयी। इस दौरान नगर परिषद सोयतकलां के मुख्य नगर पालिका अधिकारी देवेंद्र कुमार वत्स, अरूण कुमार शर्मा राजस्व उप निरीक्षक, महेंद्र सिंह मंडलोई,धीरज सिंह चौहान सहायक राजस्व निरीक्षक, दिनेश दांगी इंजीनियर तथा कर्मचारी गण, शिक्षा विभाग के कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य शांताराम जी गुप्ता व शिक्षक गण उपस्थित रहे।



