⚫BREAKING MP आगर जिले में दरिंदगी: आंगन में खेल रही 4 साल की बच्ची को बुलाकर पड़ोसी ने किया रेप
⚫इंसानियत शर्मसार :: पिता ने 7 वर्ष तक बेटी को ही बनाया अपनी हवस का शिकार⚫आगर जिले में 2 दिन में दूसरी बार इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं

जनमत जागरण @सोयतकलां :: सोयतकलां के पास एक गांव में 4 साल की मासूम से रेप करने की घटना सामने आई है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और IPC-376 की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है पुलिस का कहना है कि बच्ची की हालत ठीक है और इलाके में पूरी तरह शांति है । थाना प्रभारी यशवंत गायकवाड़ ने बताया कि बच्ची रविवार शाम को 5:00 बजे लगभग घर के बाहर खेल रही थी तभी उसके पड़ोसी ने उसको अपने घर के अंदर बुलाकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया घटना के बाद से ही पड़ोसी नाबालिक लड़का फरार है । सिविल अस्पताल सुसनेर में बालिका का मेडिकल हुआ ।
⚫ आरोपित नाबालिक लडके के माता-पिता मजदूरी करते हैं जोधपुर में : थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित नाबालिक लड़का अपनी दादी के साथ रहता है , उसके माता-पिता मजदूरी करने के लिए जोधपुर गए हुए हैं लड़के की उम्र लगभग 16 साल है । घटना के बाद उसकी दादी और नाबालिक आरोपित लड़का दोनों फरार हो गए हैं ।
🔴 इंसानियत शर्मसार :: पिता ने 7 वर्ष तक बेटी को ही बनाया अपनी हवस का शिकार :: आपको बता दें कि मदर डे के दिन इंसानियत , संवेदना और मानवीय रिश्तों को तार-तार करने वाला घिनौना घटनाक्रम सामने आया था । जिसमें एक पिता ने अपनी बेटी के साथ 7 वर्षों तक अपनी हवस का शिकार बनाया । सोमवार को फिर सोयतकलां के पास 4 साल की बच्ची के साथ पड़ोस के ही नाबालिक लडके ने बलात्कार कर आगर जिले को फिर शर्मसार किया ।



