मध्यप्रदेशआगर मालवा

⚫दो सड़क दुर्घटना में वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत , पिता पुत्र सहित पांच घायल, एक हालत नाजुक

सड़क दुर्घटना में वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

जनमत जागरण @ सुसनेर से दीपक जैन की रिपीर्ट । नेशनल हाईवे पर गुराडी बंगला के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी है। हालांकि ग्रामीणों ने वाहन को सोयत जाकर पकड़ लिया है। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को परिजन अपने वाहन से सुसनेर के शासकीय सिविल अस्पताल लेकर आए जहां डॉ नीलम जैन ने उक्त व्यक्ति की जांच कर मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रमेश पिता हिंदूसिंह उम्र 45 साल निवासी खेजडा खेड़ी सड़क किनारे खड़ा था इस दौरान एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। 

⚫दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में पिता पुत्र सहित पांच घायल, एक हालत नाजुक

सिविल अस्पताल में उपचार के बाद चार गम्भीर घायलों को किया रैफर  

सुसनेर। सोमवार को सड़क हादसे में दो अलग-अलग बाइक पर सवार पिता पुत्र सहित पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों का सुसनेर के शासकीय सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया उसके बाद चार घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा सुबह करीब साढ़े 9 बजे का बताया जा रहा है। जिसमें ग्राम ढाबला जोड़ के समीप दो बाइको की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए है। घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ में से मिली सूचना पर मौके पर पहुँची 108 एम्बुलेंस से घायलों को सुसनेर के सिविल अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉ नीलम जैन व मेडिकल स्टाफ के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया तथा चार गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल आगर के लिए रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इन घायलों में एक घायल का तो पूरा सिर जख्मी हो गया। सिर की चोट होने से घायल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 
लखन पिता बापूलाल मेघवाल उम्र 21 साल, सुनील पिता मांगीलाल मेघवाल उम्र 13 साल व दिलखुश पिता मोहनलाल मेघवाल उम्र 15 साल तीनो निवासी ढाबला एक बाईक पर सवार होकर आ रहे थे इसी दौरान अन्य बाइक पर सवार अन्तरालिया निवासी हेमराज पाटीदार उम्र 30 साल अपने पिता फूलचंद पाटीदार उम्र 55 साल के साथ जा रहे थे। जिनकी आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें सभी घायल हो गए। इन घायलों मे से गम्भीर घायल लखन मेघवाल, सुनील मेघवाल, हेमराज व फूलचंद पाटीदार को रेफर किया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!