मध्यप्रदेशआगर मालवा

⛈️ BREAKING NEWS आकाशीय बिजली : दो महिलाओं पर कुदरत का कहर एक की मौत दूसरी गम्भीर घायल

⛈️ सिरपोई में खेत पर खरपतवार निकालने गई थी दोनो महिलाएं घायल महिला को आगर जिला अस्पताल किया गया रैफर

जनमत जागरण @ सुसनेर। शनिवार की दोपहर में हुई बारिश के दौरान समीपस्थ ग्राम सिरपोई में आकाशीय बिजली दो महिलाओं पर कुदरत का कहर बनकर गिरी। जिसमे एक महिला की मौत हो गई तो दूसरी महिला गम्भीर रुप से घायल हो गईं। घायल महिला को सुसनेर के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आगर रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं रिश्ते में देवरानी जेठानी है। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर को ग्राम सिरपोई में दो महिलाएं खेत पर खरपतवार निकालने गई जो आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जिसमे लक्ष्मीबाई पति विनोद जाटव की मौत हो गई तो वही रीना पति विजय जाटव घायल हो गई। परिजनों के द्वारा दोनो महिलाओं को शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया गया। यहा पर डॉ. द्वारा लक्ष्मीबाई के मृत हो जाने की पुष्टि की गई। वो वही घायल महिला रीना बाई को आगर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

🛑पीएम श्री महाविद्यालय में बताई अग्निवीर योजना की अच्छाईयां

जनमत जागरण @ आगर – मालवा, 20 जुलाई।शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज प्राचार्य डाॅ. रेखा गुप्ता के मार्ग दर्शन में व जिला रोजगार कार्यालय के संयोजन से भोपाल से आऐ डिफेंस के अधिकारियों द्वारा अग्नि वीर योजना के उद्देश्य व तथ्यगत जानकारी दी गई, ताकि अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों द्वारा पंजीयन कराया जा सके, इस एक दिवसीय व्याख्या में समस्त स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन डा. एस. पी. सिंह द्वारा किया गया व आभार डा. गोविन्द पाटीदार द्वारा माना गया ।

🛑 शैक्षिक तंत्र में तकनीकी प्रगति डिजिटल शिक्षा एवं नवीन प्रावधान विषय पर हुआ एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़

जनमत जागरण @ आगर मालवा : एक्सीलेंस शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज   राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया । जिसका विषय शैक्षिक तंत्र में तकनीकी प्रगति डिजिटल शिक्षा एवं नवीन प्रावधान था।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020  के अंतर्गत शिक्षा में नवीन तकनीक का प्रयोग  संवर्धन ,और विकास हेतु  शासन स्तर पर वृहद स्तर पर  प्रयास किए जा रहे हैं ।  जिनमें  मध्यप्रदेश के समस्त महाविद्यालय में पदस्थ प्राध्यापकों को शिक्षा में तकनीकी का प्रयोग हेतु निरंतर प्रशिक्षण भी दिए जा रहा है । राष्ट्रीय शिक्षा नीति के इस महत्वपूर्ण आयाम को सार्थक रूप देने हेतु  महाविद्यालय ने यह प्रयास किया। राष्ट्रीय वेबीनार आयोजन के  मुख्य संरक्षक के रूप में  आगर जिले के ज़िलाधीश राघवेंद्र सिंह रहें। संरक्षक के रूप में उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. एच. एल. अनीजवाल थे कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रेखा गुप्ता प्राचार्य प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सिलेंस ने  की । डॉ रेखा गुप्ता ने कहा कि डिजिटल शिक्षा की वर्तमान समय में अत्यंत महत्वपूर्ण है शिक्षा के साथ तकनीकी को जोड़ना वर्तमान परिस्थितियों में अत्यंत आवश्यक है।वेबीनार में मुख्य वक्ता प्रोफेसर  ऋषि सक्सेना  द्वारा केंद्र स्तर  पर डिजिटल शिक्षा प्रदान करने हेतु शासन की नीति,व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं संबधी जानकारी देते हुए स्वयं शिक्षा पोर्टल पर विधार्थियों के पंजीयन और संचालन के साथ अपने पसंद के विषय और कोर्स का चयन कर किस प्रकार शिक्षा प्राप्त की जा सकती है पर प्रकाश डाला उन्होंने शोध कार्य हेतु शोधगंगा और शोध गंगोत्री वेबसाइट और उनके उपयोग पर भी विस्तार से चर्चा की । विशेष वक्ता डॉ.सुभाष राजेरिया  द्वारा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में डिजिटल शिक्षा के प्रयोग और उनके दुरुपयोग दोनों पर अपने विचार प्रस्तुत किए । उन्होंने शोध कार्य के विभिन्न प्रकार और  उनके शोध संस्थान के बारे में जानकारी देते हुए विधार्थियों को शोध से जुड़ने के लिए मार्गदर्शन दिया ।  अतिथि वक्ता डॉ पार्वती कुमावत ने डिजिटल शिक्षा एवं नवीन प्रवधान विषय पर छात्रों को संबोधित  किया । कार्यक्रम की  संयोजिका  डॉ. साईशवरी कोल ने बताया कि  मध्यप्रदेश एवं मध्य प्रदेश से बाहर के लगभग 150 से अधिक प्रतिभागियों  ने सहभागिता की ।मध्य प्रदेश के बाहर राजस्थान ,हरियाणा ,महाराष्ट्र ,गुजरात बम्बई से प्रतिभागी जुड़े ।सचिव हेमलता पारस ने अतिथि परिचय के साथ विषय की भूमिका प्रस्तुत की। प्रो.विकास गुप्ता, डॉ रविन्द्र गोस्वामी, डॉ चंद्रकांत बंशीधर द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक सुशील कटारिया द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की  था विषय की प्रासंगिकता पर विचार रखे।  वेबीनार के सफल संचालन में डा. रंजु गुप्ता, डॉ रेखा कौशल , डॉ रविंद्र गोस्वामी, श्री राज शेखर कलोसिया ने विशेष सहयोग प्रदान किया ।कार्यक्रम का प्रभावशाली और सफल संचालन डॉ. स्मिता देराश्री सहायक प्राध्यापक,वाणिज्य ने किया आभार डॉ. साईशवरी कोल विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग ने व्यक्त किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और अतिथि विद्वान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!