अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

गोमाता खूब कृपा बरसाती है जो कोई प्रेम भाव से करता है उसकी सेवा – स्वामी जी

गो माता का सानिध्य हमारी दिनचर्या भी व्यवस्थित करता है - स्वामी गोपालानंद सरस्वती

जनमत जागरण @ सुसनेर। आज राम जन्म भूमि का मंदिर निर्माण के लिए पूजन हुआ था। इस आयोजन के पश्चात अवधपुरी में गो कथा करने की इच्छा व्यक्त की। आज के दिन ही कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया जो भारत पर कलंक था। गुरुदेव ने आज कथा में कहा की गोमाताएं जहां चर रही होती है वहां यदि कुत्ता उनकी रक्षा करे तो वह भी अगले जन्म में स्वर्ग लोक का अधिकारी हो जाता है। सब का कल्याण गोमाता करती है बस पात्रता होनी चाहिए। गोमाता मनुष्य की ही नहीं जगत में जितने जड़ जंगम प्राणी है, देवता है सब की माता है। गोमाता हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई किसी का कोई भेद नहीं रखती । जो कोई प्रेम भाव से उसकी सेवा करता है उन सब गोमाता खूब कृपा बरसाती है। उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 119 वे दिवस पर श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती महाराज ने कही ।

🚩 श्री मद्भागवत गीता के दूसरे अध्याय में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को कहते है क्रोध के कारण अतिमोह उत्पन्न होता है फिर भ्रम से स्मृति का लोप हो जाता है स्मृति लोप से ज्ञान की शक्ति नष्ट हो जाती है। ओर फिर ज्ञान नष्ट होने व्यक्ति अपने पद से गिर जाता है। अतः क्रोध से बचना चाहिए, क्रोध करने से नुकसान के अतिरिक्त कुछ हासिल नहीं होता है। गौमाता की सेवा करने से एवम भगवान का नाम सुमिरन करने से गुस्से को नियंत्रित किया जा सकता है। मनुष्य शरीर धारण करके काम, क्रोध, मोह, लोभ में पड़ना समझदारी नहीं है।

🚩119 वे दिवस पर वैदिक आश्रम हरियाणा के पूज्य स्वामी देवानंद जी सरस्वती जी का सानिध्य मिला  उन्होंने आज कथा में कहा की पहले लोग गो की सेवा करते थे इस कारण प्रसन्न रहते थे। गो माता के सानिध्य में हमारी दिन चर्या व्यवस्थित थी, हमारा खान पान उत्कृष्ट था। जैसे जैसे हम गो से दूर हुवे विभिन्न समस्याओ ने हमे घेर लिया। जरूरत है गो सेवा की ताकत को समझे और गो सेवा में पुनः लगे। हमारे साधु संत देश विदेश में घूम घूम कर गो सेवा का संदेश दे रहे है। हमारा सौभाग्य है कि हमे एक वर्ष की गोमहिमा कथा सुनने का सौभाग्य मिला। 

🚩आज की गो कृपा कथा में वन मण्डल शाजापुर द्वारा गो अभयारण्य में लगाएं जा रहें 5000 पौधो के लिए आभार जताकर सुसनेर वन परिक्षेत्र के वन रक्षक श्री सुरेश प्रजापति एवं श्री जितेन्द्र गोड का गोमाता की छवि एवं ऊपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । श्रावण शुक्ला प्रतिपदा पर शिवसहस्त्राहुती यज्ञ ,पार्थिव शिव लिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक रामेश्वर प्रसाद सिन्हा पटना(बिहार) के यजमानत्त्व में एकादश विद्वान पंडितो के माध्यम से सम्पन्न हुआ ।

🚩119 वे दिवस पर चुनरी यात्रा बिहार,मध्यप्रदेश  के राजगढ़ एवं आगर जिले से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 119 वें दिवस पर  बिहार की राजधानी पटना से रामेश्वर प्रसाद सिन्हा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की जीरापुर तहसील के  पीपल्दा  ग्राम से कैलाश सिंह पंवार, चन्द्र सिंह भगत, बलराम कारपेंटर, प्रेम सिंह पंवार, सुल्तान पंवार,गोवर्धन दांगी, शिवसिंह डांगी, रतन मालवीय,बालूसिंह सोलंकी हरि सिंह सोलंकी, प्रकाश कारपेंटर,गोपाल राठौर,, मांगी लाल बैरागी एवं भेरू वर्मा व आगर जिले की सुसनेर तहसील  खीमापुरा(सोयत ) के  दुर्गेश गुर्जर (मंडल महामंत्री भा. ज.पा.युवा मोर्चा महामंत्री), सावलिया गुर्जर,, देवकरण गुर्जर,भोजराज गुर्जर,भगवान सिंह प्रजापत, रामनारायण प्रजापत, बृजमोहन गुर्जर,, नीलम गुर्जर,,भगवान सिंह गुर्जर,दिनेश गुर्जर, विष्णु गुर्जर ,जीवन गुर्जर के नेतृत्व में पीपल्दा एवं खीमापुरा ग्राम से मातृशक्ति, युवा ,वृद्ध अपने देश,राज्य एवं ग्राम के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ  कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन  करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया। 
गोकथा सुनाते स्वामी गोपालानंद सरस्वती, उपस्थित गौभक्त, सम्मान करते समिति सदस्य, चुनड़ ओढाती गोभक्त ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!