IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

MP ब्रेकिंग :NH पर हादसा क्रेटा कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

जनमत जागरण @ सोयतकलां- नगर से 6 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे इंदौर कोटा पर सोमवार दोपहर दात्याखेड़ी जोड़ के समीप खड़े लोगों को आगर मालवा की ओर से आ रही क्रेटा कार ने टक्कर मार दी जिसके कारण सरदार सिंह पिता इंदर सिंह सोंधिया उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी करकडिया की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी अनुसार अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी । सोयत पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मौके मुआयना किया ।

108 की मदद से मृतक को गंभीर स्थिति में पायलट दिनेश दांगी एवं पैरामेडिकल स्टाफ अशोक दांगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां मृतक का पीएम किया गया। प्रधान आरक्षक मेहरबान सिंह परमार के द्वारा पंचनामे की कार्रवाई पूर्ण कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार क्रेटा कार चालक को नींद का झोंका आया जिस कारण कर सड़क से उतर गई जिससे दुर्घटना घटित हो गई तो वहीं दुर्घटना के उपरांत क्रेटा कार चालक के साथ बैठे सदस्य फरार हो गये।

सोयतकलां में तीसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में किया गया आकर्षक श्रृंगार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *