मध्यप्रदेशआगर मालवास्पाट लाइट

झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने की कारवाई, जांचदल ने क्लिनिकों को सील कर दवाईयां जप्त कर बनाया पंचनामा

🛑 सुसनेर में एक नलखेड़ा में 2 व  आगर में तीन स्थानो पर हुई कारवाई बड़ौद में टीम के पहुँचने से पहले ही क्लीनिक बंद कर भाग गए संचालक

 जनमत जागरण @  सुसनेर से दीपक जैन की स्पाट लाईट रिपोर्ट। प्रदेश में अवैध रुप से क्लिनिक संचालित कर रहे झोला छाप चिकित्सकों पर प्रदेश सरकार के आदेश के काफी दिनो बाद कुम्भकर्ण की नींद सोया जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग गुरुवार को फर्जी चिकित्सको पर कारवाई के लिए हरकरत में दिखाई दिया। जिला कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता के मार्गदर्शन मे जिले मे फर्जी चिकित्सकों के विरुद्व जांच दल का गठन कर जांच हेतु जांच दल भेजे गये। जांचदलों के द्वारा नगर सुसनेर, नलखेड़ा, बड़ौद एवं शहरी क्षेत्र आगर मे संचालित झोलाछाप चिकित्सको के विरुद्व कार्यवाही की गई। इस दौरान जिले की सुसनेर तहसील में एक क्लिनिक, नलखेड़ा में दो क्लिनिक व आगर नगर में तीन स्थानो पर जांच कर कारवाई की गई तो वही बड़ौद में टीम के पहुँचने से पहले ही संचालक क्लिनिक व दवाखाना बंद कर गायब हो गए।  

🛑 बड़ौद नगर के सूचना प्राप्त होने पर मंगल बंगाली क्लीनिक जो कि मृणाल मंगल द्वारा संचालित किया जा रहा था एवं नगर बड़ौद के व्यास दवाखाने पर जांचदल के पहुंचने से पूर्व चिकित्सा व्यवसाय करने वाले क्लीनिक बंद कर भाग गये।           

🛑 आगर नगर मे जांचदल डॉ. मिथुन कुमार गोलदार, जिला कुष्ट अधिकारी तथा राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार आलोक वर्मा एवं जिला कार्यालय से राकेश पडिहार, फार्मासिस्ट नीरज शर्मा एवं भारतसिंह के द्वारा नगर के आवर रोड़ पर झाला दवाखाना जो कि विक्रम झाला के द्वारा संचालित किया जाता था एवं मास्टर कॉलोनी मे व्यास क्लीनिक जो कि जगदीशचंद्र शर्मा के द्वारा संचालित किया जाता था, मालीखेडी रोड़ पर स्थित बिना नाम की क्लीनिक समीर खान द्वारा संचालित की जा रही थी। इन तीनों क्लीनिक को सील कर दवाईयां जप्त की गई एवं पंचनामा बनाया गया।             
🛑 नलखेड़ा नगर मे डॉ. मनीष कुरील, जिला स्वास्थ्य अधिकारी तथा सी.बी.एम.ओ. डॉ. विजय यादव, राजस्व विभाग से तहसीलदार प्रतिनिधी राजस्व निरीक्षक प्रभुलाल, पटवारी अजयसिंह, पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक राकेश दंडोतिया जांचदल के द्वारा नगर नलखेडा के अयोध्या बस्ती मे संचालित बिना नाम की क्लीनिक बी.एल. अकेला द्वारा संचालित की जाती थी, जो कि कोविड के समय नलखेड़ा बी.एम.ओ. द्वारा क्लीनिक को सील कर एफ.आई.आर. कर क्लीनिक को बंद करवाया गया था। पूर्व से ही बी.एल. अकेला पर प्रकरण दर्ज है, एवं आज दिनांक को भी जांचदल के द्वारा क्लीनिक सील कर दवाईयां जप्त की एवं पंचनामा बनाया गया। नलखेड़ा नगर मे पाटीदार क्लीनिक जो बगलामुखी रोड़ नलखेड़ा मे बलराम पाटीदार द्वारा संचालित किया जाता था जांचदल के द्वारा यह क्लीनिक भी सील कर दवाईयां जप्त की ओर पंचनामा बनाया गया।      

 🛑 नगर सुसनेर मे जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नरेन्द्रसिंह परिहार, के साथ सी.बी.एम.ओ. डॉ. राजीव कुमार बरसेना एवं तहसीलदार प्रतिनिधि पटवारी गोवर्धनलाल शर्मा पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक नारायण पुरी के साथ राममनोरथ यादव आदि जांचदल सदस्यों के द्वारा नगर सुसनेर के मालीपुरा मे बिना नाम की संचालित क्लीनीक रीतेश उपाध्याय पिता शंकरलाल द्वारा संचालित की जा रही थी। उक्त क्लीनिक को जांचदल के द्वारा सीलकर दवाई जप्त की एवं पंचनामा बनाया गया। 

🛑 एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ईनाम की उद्घोषणा

जनमत जागरण @ सुसनेर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने थाना सुसनेर के अपराध प्रकरण क्रमांक 275/23 में फरार आरोपी कनीराम पिता रामलाल सोंधिया निवासी ग्राम कलारिया की गिरफ्तारी हेतु 2 हजार रुपए की ईनाम उदघोषणा जारी की गई है। जो कोई व्यक्ति, पुलिस अधिकारी कर्मचारी या अन्य उक्त फरार आरोपी के संबंध में सूचना देगा उसे घोषित ईनाम राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

🛑 11 अगस्त को देवास में होगा स्वर्णकार समाज का परिचय सममेलन

जनमत जागरण @ सुसनेर। आगामी 11 अगस्त को देवास में अखिल भारतीय सर्व स्वर्णकार समाज का परिचय सम्मेलन होगा। मध्यप्रदेश मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के आगर जिलाध्यक्ष मांगीलाल सोनी व युवा जिलाध्यक्ष ऋतुराज सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के प्रांतीय संगठन के द्वारा अखिल भारतीय सर्व स्वर्णकार समाज का परिचय सम्मेलन 11 अगस्त रविवार को अर्गास गार्डन इंदौर रोड़ देवास में आयोजित किया जा रहा है। जिसमे मध्यप्रदेश मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजमल सोनी कानड़, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पांचम पचोर, प्रदेश सचिव देवीलाल सोनी आगर सहित समाज के पदाधिकारी व समाजजन उपस्थित रहेंगे। सममेलन में देशभर से समाज के विवाह योग्य युवक-युवती, अभिभावक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व राजनैतिक हस्तियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!