
जनमत जागरण @ कानड़ से संदीप जैन की रिपोर्ट। नगर में आज बुधवार से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा शुरू हुई कथा के पूर्व नगर में बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा बजरंग मोहल्ला स्थित श्री बड़ा राम मंदिर से प्रारंभ हुई जो प्रमुख मार्गो से होते हुए पुराना बस स्टैंड स्थित कनकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां कनकेश्वर महादेव का जल अभिषेक किया गया। इसके बाद वहां से चलते हुए माताजी रोड स्थित मांगलिक भवन पर पहुंची। यात्रा में श्री शिव महापुराण सिर पर लिए यजमान चल रहे थे यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकलते हुए कथा स्थल माता जी रोड स्थित मांगलिक भवन पहुची। जहा विधि विधान के पूजन आरती साथ कथा प्रारम्भ हुई। कथा प्रवक्ता पं. शिवम तिवारी गंगा के मुखारविंद से श्रावण माह के अवसर पर भगवान शिव की एवं माता पार्वती की महिमा का गुणगान किया ।

श्रद्धालुओं को भगवान शिव की आराधना के बारे में विस्तृत रूप से बताया जाएगा। कथा नगर के माता जी रोड स्थित मांगलिक भवन पर 7 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक चलेगी। कथा का आयोजन नगर के समस्त श्रद्धालुओं के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। श्रावण माह के अवसर पर आयोजित शिव महापुराण कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।



