मध्यप्रदेशआगर मालवादेश

तिरंगा प्रतिज्ञा का आयोजन : राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और सम्मान

जनमत जागरण @ आगर-मालवा : हर घर झंडा अभियान के तहत आज जिले में आजीविका समूह महिलाओं द्वारा झंडा शपथ का आयोजन किया गया। आजीविका भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर ने समूह महिलाओं को तिरंगा शपथ दिलाई ।

इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा तिरंगा शपथ के साथ हर घर तिरंगा अभियान का ग्राम स्तर पर प्रचार करने एवं घर-घर में झंडा फहराने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, मिशन दल सदस्य श्री राहत शेख, श्री बलवंत चौहान एवं श्री रिजवान खान उपस्थित रहे।

🟠 सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त समूह महिलाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया

जनमत जागरण @ आगर-मालवा :: जिले में आज सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त समूह महिलाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किए गए। इस प्रशिक्षण का आयोजन अवादा फाउंडेशन के माध्यम से किया गया था, जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर मैडम द्वारा 25 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गए। दो माह का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कसाई देहरिया में अवादा फाउंडेशन द्वारा स्थापित सिलाई सेंटर पर आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के उपरांत महिलाओं को बाजार से लिंक किया गया। अब महिलाएं व्यावसायिक स्तर पर सिलाई का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधन संजय सक्सेना, जिला प्रबंधक राहत शेख, अवादा फाउंडेशन से अभिषेक सिंह ,प्लांट इंचार्ज महेंद्र सिंह सोमवंशी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिलाओ ने भी अपने अनुभव सभी से साझा किये।

🚩 नगराधिपति बाबा बैजनाथ की शाही सवारी 12 अगस्त को ⏩ शाही सवारी दोपहर 1ः15 बजे मंदिर प्रांगण से रवाना होगी

जनमत जागरण @ आगर-मालवा :  नगराधिपति बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी सावन माह के चौथे सोमवार 12 अगस्त को बड़े धूमधाम से निकाली जाएगी। शाही सवारी में अखाड़ा दल, ढोल पार्टी, बैंड- बाजे, दुर्गा वाहिनी दल, तासे का दल, कड़ा बीन, श्री राम सेना सहित अन्य दल एवं विभिन्न झांकियां सम्मिलित होगी।  शाही सवारी के दिन बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर के प्रातः 3ः00 बजे पट खुलेंगे, 3ः30 से 4ः00 बजे तक पंचामृत स्नान होगा, 4ः30 तक बाबा बैजनाथ का श्रृंगार तथा 5ः00 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त की आरती की जाएगी। 5ः00 से 6ः00 के मध्य आम दर्शनार्थी दर्शन करेंगे, 6ः00 बाद गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दोपहर 12ः30 बजे गर्भगृह में बाबा बैजनाथ का पूजन और आरती की जाएगी इसके उपरांत बाबा बैजनाथ रथ में विराजित होंगे। दोपहर 1ः15 से 1ः30 के मध्य बाबा बैजनाथ की सवारी मंदिर प्रांगण से रवाना होगी दोपहर 2ः00 बजे जिला जेल पर बाबा बैजनाथ को सलामी दी जाएगी। 3ः30 बजे सवारी छावनी नाका पहुंचेगी, इसके पश्चात्  4ः30 बजे झंडा चौक, 6ः30 बजे गोपाल मंदिर, रात्रि 8ः00 बजे सरकार वाड़ा, रात्रि 11ः00 बजे पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंचेगी, जहां बाबा बैजनाथ की आरती उपरांत सवारी का समापन होगा।

⛈️ जिले में भारी वर्षा की चेतावनीजनमत जागरण @ आगर-मालवा ।भारतीय मौसम विज्ञान द्वारा आगर मालवा जिले में आगामी 24 घंटे के दौरान गरज, चमक से साथ भारी वर्षा के चेतावनी जारी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!