आजादी के रंग, खाकी के संग : आगर पुलिस का विशेष अभियान, जन-भागीदारी से देशभक्ति का उत्सव

⏩ आइए, हम सब मिलकर अपने घरों को स्वतंत्रता के रंगों से सजाएं और आजादी का उत्सव उत्साहपूर्वक मनाएं।
जनमत जागरण @ आगर मालवा:: मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के साथ-साथ “आजादी के रंग, खाकी के संग” अभियान दिनांक 09 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित कर अभियान में अधिक से अधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित करते हुए प्रचार – प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर इस अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज की।

🛑 जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि, “हर घर तिरंगा अभियान और आजादी के रंग खाकी के संग अभियान दोनों ही हमारे देश की एकता और अखंडता के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। मैं सभी नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करता हूँ।”
🛑 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, इस अभियान का मूल उद्देश्य देश के प्रति प्रेम को बढ़ाना है और लोगों को अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने के जज्बे को प्रोत्साहित करना है। पुलिस की वर्दी खाकी के साथ आजादी के रंग का यह संगम बहुत ही प्रेरणादायक है। इस अभियान का उद्देश्य देश की स्वतंत्रता की भावना का उत्सव मनाना और पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना है।
🛑 इस अभियान के तहत, राज्य भर के पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, यह अभियान स्वतंत्रता, सुरक्षा और राष्ट्रीय गर्व के मूल्यों को बनाए रखने में पुलिस की अहम भूमिका को उजागर करता है। इस एक सप्ताह के अभियान के दौरान, पुलिस अधिकारी स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर हर नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और स्वतंत्रता के सामूहिक उत्सव में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे।
🛑 इस अभियान में एडीएम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, एसडीओपी, पत्रकारगण, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने तिरंगा अभियान में सक्रिय रुप से भाग लिया । कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और आजादी तथा खाकी की भूमिका के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उनकी बातों ने अभियान को और अधिक प्रेरणादायक बनाया।
⏩ आगर पुलिस सभी नागरिकों से इस महान कार्य में जुड़ने और हमारे राष्ट्र और इसकी मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करने का आग्रह करती है। आइए, हम सब मिलकर अपने घरों को स्वतंत्रता के रंगों से सजाएं और आजादी का उत्सव उत्साहपूर्वक मनाएं।



