एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ : गो माता के सम्मान में.. बजरंग दल मैदान में .. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया नगर परिषद का घेराव

जनमत जागरण @ सुसनेर से दीपक जैन की रिपोर्ट :: मध्यप्रदेश के CM डॉक्टर मोहन यादव द्वारा यह वर्ष गो रक्षा वर्ष घोषित किया है उसके बावजूद भी रोजाना सड़क दुर्घटनाओं में बेमौत गोवंश मर रहा है । बैसहारा गोवंश की समुचित व्यवस्था की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया।

गायों की दुर्दशा को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं नगर परिषद व प्रशासन के खिलाफ लामबंद हो गए है। गौ माता के सम्मान में.. बजरंग दल मैदान में … नारेबाजी करते हुए नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया । कार्यकर्ताओ ने मृत गाय के बछड़े को लेकर नगर परिषद का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर रखी है। नगर परिषद मुर्दा बाद व जय श्री राम के नारों के साथ कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूटता नजर आया। बजरंग दल के इस आंदोलन में नगर परिषद के पार्षद भी साथ खड़े है। कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखकर तहसीलदार विजय सेनानी, सीएमओ ओपी नागर व थाना प्रभारी गगन बादल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे ओर समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े हुए है। कार्यकताओं का कहना है नगर की निराश्रित गायों को गो शाला पहुँचाया जाए व अमानक पॉलीथिन को प्रतिबंध की जाए।

🛑 विधिवत अंतिम संस्कार करने की मांग : जिससे सड़क दुर्घना में कई पशु घायल हो जाते हैं। साथ ही उपचार के आभाव में कई की मौत भी हो जाती है। दुर्घटना में मृत गोवंश का विधिवत अंतिम संस्कार करने की मांग भी की गई ।
लिखित में दिया आश्वासन, उसके बाद माने कार्यकर्ता : -वर्जन : एसडीएम महोदय से चर्चा कर आज दिनांक 16 अगस्त से गायों को गो अभ्यारण्य सालारिया भेजे जानी की कारवाई शुरू की गई है जो सतत जारी रहेगी। यह लिखित में कार्यकर्ताओं को दिया गया है और आज से गायों को अभयारण्य भेजे जाने की कारवाई भी शुरू कर दी है – ओ पी नागर सीएमओ नगर परिषद सुसनेर

वर्जन – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता गायों को लेकर बैठे थे। उन्होनें ज्ञापन दिया है जिसमे गायो गो अभ्यारण्य भेजने, मृत गोवंश का विधिवत अंतिम संस्कार करने, घायल गायो के लिए वाहन व उपचार की व्यवस्था करने सहित अन्य मांगे है। गायो को गोअभ्यारण्य भेजने की व्यवस्था कर दी गई है जो सतत जारी रहेगी। घायल गायो के लिए भी वाहन आवंटित कर दिया गया है – विजय सेनानी तहसीलदार सुसनेर



