देशआगर मालवामध्यप्रदेशस्पाट लाइट

श्री राम मंदिर धर्मशाला प्रांगण में हुआ नगर परिषद काआयोजन नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया ने किया ध्वजारोहण

  जनमत जागरण @ सुसनेर से दीपक जैन की रिपोर्ट :: नगर में 78 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। नगर परिषद द्वारा नगर के श्री राम मंदिर धर्मशाला प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां नगर के समस्त विद्यालयो के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में नगर परिषद अध्यक्ष महोदय श्रीमति लक्ष्मी राहुल सिसोदिया द्वारा ध्वजारोहण कर अपने संदेश में सभी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। पुलिस कर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

⏩ कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह सहित गणमान्य नागरिक व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान शिव शक्ति कावड एवं कलश यात्रा समिति द्वारा 11 अगस्त को आयोजित कावड एवं कलश यात्रा में शामिल विद्यालयो की झांकियों को नगद राशि का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम श्री संस्कार स्कूल, द्वितीय एसआरजी स्कूल व तृतीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सहित श्री आस्था अकेडमी व अक्षपाद विद्या मंदिर स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

⏩ इसके अतिरिक्त सभी विद्यालयों की झाँकियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की गई। संचालन शिक्षक    दांगी ने किया तथा आभार सीएमओ ओपी नागर ने माना। इसके अतिरिक्त पण्डित दीनदयाल चौक पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया व स्वर्गीय राणा नटवरसिंह चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा  ध्वजारोहण किया गया। सिविल अस्पताल में सीबीएमओ डॉ राजीव कुमार बरसेना ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सेवा बस्ती में कार्यक्रम आयोजित कर ध्वजारोहण किया गया। 

विधायक कार्यालय में भेरूसिंह परिहार बापू ने किया ध्वजारोहण 

⏩ डाक बंगला रोड स्थित विधायक कार्यालय पर क्षेत्रिय विधायक भेरूसिंह परिहार बापू के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर सभी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दाऊदी बोहरा समाज ने मस्जिद में किया ध्वजारोहण 

⏩ दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के निर्देश से पूरे भारत में झंडा वंदन कार्यक्रम किया गया।  इसी परिपेक्ष में इतवारिया बाज़ार स्थित सुसनेर मस्जिद प्रांगण में झंडा वंदन किया गया व राष्ट्रीय गान गाया इस अवसर पर सभी समाज जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!