आस्थाआगर मालवामध्यप्रदेशस्पाट लाइट

10 वीं विशाल कावड एवं कलश यात्रा – सुख समृद्धि की कामना को लेकर करेंगे पंच देहरिया महादेव का जलाभिषेक 

🛑 नगर में 17 अगस्त को निकलेंगी 10 वी विशाल कावड एवं कलश यात्राशिव शक्ति कावड एवं कलश यात्रा संघ ने जनसम्पर्क कर दिया न्यौता

जनमत जागरण @ सुसनेर। शिव शक्ति कावड एवं कलश यात्रा संघ के तत्वावधान 17 अगस्त शनिवार को पंच देहरिया महादेव मंदिर के लिए नगर में भव्य कावड एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसके लिए शुक्रवार को यात्रा संघ के कार्यकताओं द्वारा नगर में जनसंपर्क कर नगरवासियों एवं ग्रामीणजनों को यात्रा में शामिल होने के लिए पीले चावल व आमंत्रण पत्र देकर न्यौता दिया गया। यात्रा संघ के सदस्यों ने नगर के इतवारिया बाजार से नगर भ्रमण कर सभी नगरवासियों व शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया।

बता दे कि क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना के लिए 17 अगस्त शनिवार को शिव शक्ति कावड एवं कलश यात्रा संघ के तत्वावधान में 10 वीं विशाल कावड एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत शनिवार को सुबह 10 बजे नगर के सिंचाई विभाग स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का पूजन आरती कर होगी। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए 10 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध पंच देहरिया महादेव मंदिर पहुँचेगी जहाँ महादेव का जलाभिषेक एवं महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन होगा।

यात्रा में डीजे, ढोल-ताशे, बैंड-बाजे, राजस्थान व गुजरात की आकर्षक झांकियां, घोड़े, हाथी, ऊँट व बग्गिया और कावड लिए शिव भक्त एवं बड़ी संख्या में सिर पर कलश लिए महिलाएं शामिल होंगी। यात्रा को लेकर पूरे नगर को भगवा पताकाओं व बेनर पोस्टरो से सजाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!