अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादिल्लीमध्यप्रदेश

कलियुग में गोसेवा करना और सत्य बोलना सबसे बड़ी तपस्या है – स्वामी गोपालानंद सरस्वती

जनमत जागरण @ सुसनेर :: आज एक ऐसे महापुरुष जिन्होंने विवेकानंद जैसा महापुरुष देकर शिकागो सम्मेलन में हिन्दूस्थान का विश्वपटल पर आध्यात्म जगत में एक नए रूप में खड़ा कर दिया था ऐसे भारत के एक महान सन्त एवं अध्यात्म गुरु एवं विचारक स्वामी रामकृष्ण परम् हंस का आज स्मृति दिवस है , उन्होंने सभी धर्मों की एकता पर भी जोर दिया और बचपन से ही उनका ईश्वर पर विश्वास था और ईश्वर है इसके लिए उन्होंने कठोर तप भी किया । मानवता के रामकृष्ण परम हंस पुरजोर पुजारी थे और मां काली के उन्हें साक्षात दर्शन हुए है । मां काली के विश्वरूप में भी उन्हे दर्शन हुए है । युवावस्था में ही इनकी इतनी ख्याती बढ़ गई थी कि रामकुमार चटोपध्याय जैसे महापुरुष ने इन्हे मां काली के मन्दिर में विराजमान कर दिया और मां काली ने भी इन्हे अपने एक पुत्र के नाते प्यार दिया है ऐसे दिव्य पुरुष का आंग्ल तिथी के अनुसार आज ही के दिन 16अगस्त 1886 को मां काली में समा गए ऐसे दिव्य सन्त को शत शत नमन एवं वंदन। उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्स के 130 वे दिवस पर श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती महाराज ने कही ।


🚩 स्वामीजी ने कथा में बताया कि गायमाता पवित्रता की महामूर्ति है देवता की भी देवता है गायमाता। इनके द्वारा प्राप्त गोमूत्र पवित्र, गोबर पवित्र, दूध पवित्र, इनकी श्वास पवित्र, इनका स्पर्श पवित्र और जहां गायमाता बैठती है वह स्थान पवित्र हो जाता है अर्थात जिस घर में गोमाता का निवास है है उस घर में किसी भी प्रकार का वास्तुदोष नहीं होता है और वह घर मन्दिर जैसा पवित्र हो जाता है । स्वामीजी ने बताया कि माता, पिता, ईश्वर और गुरु की बात मानने के लिए विचार करने की आवश्यकता नहीं है। कलयुग में तपस्या की आवश्यकता नहीं होती है। गो सेवा करना और सत्य बोलना सबसे बड़ी तपस्या है। ऐसा करने से हजार साल की तपस्या का फल एक सप्ताह में मिल सकता है। माला फेरने से भी उत्तम है काम करते हुवे भगवान नाम के स्मरण करना।

🚩 भविष्य पुराण के तृतीय खंड में स्पष्ट लिखा है कि गोमाता का घी हमेशा रखन चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव निरंतर बना रहता है।श्रावणमास जैसे भगवान शिवजी के पवित्रमास में सुसनेर नगर में एक बछड़े की मृत्यु किसी वाहन के कारण हो गई है उस बछड़े की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रगट करते हुए स्वामीजी ने सुसनेर नगर के गोसेवकों एवं प्रशासन से आग्रह किया है कि वे सुसनेर नगर एवं हाइवे पर जितने भी निराश्रित बीमार एवं छोटे बछड़ों वाली गोमाताएँ है उन्हें वाहन के माध्यम से गो अभयारण्य भिजवाएं अभयारण्य उन सभी गोवंश की मातृत्व भाव से सेवा से सेवा करेगा

अतिथि: 130वे दिवस की गो कृपा कथा में सती अनुसूया आश्रम चित्रकूट के पूज्य संत स्वामी निजानंद जी महाराज जिनका झालावाड़ जिले की रायपुर तहसील के काया बारडा नामक स्थान पर भी आश्रम है इसे दिव्य सन्त का गो कृपा कथा में पदार्पण हुआएशिया के प्रथम गो अभयारण्य में श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के आजीवन न्यासी सीकर निवासी श्री गोपाल जी सैनी ने श्री बजरंग शेखावत, मनराम मीणा,अंकित जी सोना एवं कुलदीप जी गोड के साथ 1000 पौधे अपने हाथों से लगाएं और पटना निवासी श्री रामेश्वर प्रसाद सिन्हा श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के माननीय अजीवन न्यासी बने130 वें दिवस पर उज्जैन निवासी श्री राजेन्द्र कुमार राठौर एवं राजस्थान के बकानी से श्री भैरू लाल राठौर ने अतिथि के रूप में उपस्थित रहें । श्रावण शुक्ला एकादशी पर शिवसहस्त्राहुती यज्ञ ,पार्थिव शिव लिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक सीकर के श्री मनमोहन जी मिश्रा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रमा बाई बायंडर मुम्बई निवासी की और से एकादश विप्रजनों के माध्यम से सम्पन्न हुआ।
🚩130 वे दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान के झालावाड़ जिले की पिडावा तहसील से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 130 वें दिवस पर राजस्थान के झालावाड़ जिले की पिडावा तहसील के पुरा गैलाना देव डूंगरी (धतुरिया) ग्राम से भगवान सिंह, भंवर लाल, सज्जन सिंह, सावरा बना, केलाश विश्वकर्मा, प्रभु लाल,सीताराम,लालचंद, सुरेन्द्र सिंह, शोभाराम,मानसिंह, राम सिंह एवं एहसान सिंह सहित ग्राम के की मातृशक्ति ,युवा, वृद्ध अपने देश,राज्य एवं ग्राम/नगर के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए छपन्नभोग लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!