IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेशस्पाट लाइट

एमपी सरकार गो-रक्षा वर्ष में सरहानीय कदम : 1500 बीघा गोचर भूमि से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

जनमत जागरण @ सोयतकलां :: मध्य प्रदेश में आगर जिले के सोयतकलां के समीप देहरिया पंचायत के अंतर्गत बनी गौशाला के पास स्थित तालाब के पास शनिवार सुबह प्रशासन ने गोवंश के लिए बहुत बड़ा सराहनीय काम किया । शनिवार को सुबह राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अमले ने देहरिया व करकडिया के समीप बनी गौशाला के पास स्थित 1500 बीघा गोचर भूमि पर फसल को नष्ट कर अतिक्रमण कर्ताओं से मुक्त किया ।

मौके पर नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल, थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़ सहित राजस्व का हमला और पुलिस की टीम पहुंची और लगभग 1500 बीघा गोचर भूमि पर बोई सोयाबीन की फसल को ट्रैक्टरों के माध्यम से नष्ट किया । आपको बता दें कि गत दिनों हिंदू संगठन और विश्व हिंदू परिषद स्वदेशी जागरण मंच द्वारा क्षेत्र में गोचर भूमि को अतिक्रमण कर्ताओं से मुक्त करने के लिए आवेदन दिया गया था , उसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया । क्षेत्र में इस प्रकार हर गांव में हजारों बीघा गोचर भूमि अतिक्रमण कर रखी है देखते हैं अब प्रशासन का यह अभियान कब तक चलता है और क्षेत्र में कितनी गोचर भूमि मुक्त किया जाएगा ।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा इस वर्ष को गौ रक्षा वर्ष घोषित किया हुआ है मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा गौ रक्षा के क्षेत्र में कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं जिससे गौ रक्षा हो , उसी कड़ी में शनिवार को प्रशासन द्वारा गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *