धर्म की जय और अधर्म के नाश के लिए हुई है विश्व हिंदू परिषद् की स्थापना- विहिप के विभाग विशेष संपर्क प्रमुख ने कहा

🚩 सोयत नगर में विश्व हिन्दू परिषद् का स्थापना दिवस व मटकी फोड कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया ◾ विश्व हिंदू परिषद ने अपना 60 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया
जनमत जागरण @ सोयतकलां- “धर्मो रक्षित रक्षित:” अर्थात जो धर्म की रक्षा करेगा धर्म उसकी रक्षा करेगा। भगवान कृष्ण का जन्म अधर्म के नाश के लिए हुआ था इस प्रकार जन्माष्टमी पर विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना धर्म की जय अधर्म के नाश के लिए हुई । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का नाम भारत में ही नहीं अपितु विश्व में प्रचलित है उक्त बात विश्व हिन्दू परिषद के विभाग विशेष संपर्क प्रमुख योगेंद्र परमार ने विहिप के 60 वें स्थापना दिवस एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम के तहत सोमवार देर रात माधव चौक में कही ।

⏩ कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद विभाग विशेष संपर्क प्रमुख योगेंद्र परमार, बजरंग दल जिला संयोजक राहुलमाली विहिप सह मंत्री चंद्रशेखर विश्वकर्मा,विशेष अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता लालचंद माली, विहिप प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़ सहमंत्री देवकरण गुर्जर रामबाबू वॉशर मेन मंचासीन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश छपरीबंद दरोगा ने की ।अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम श्री राम दरबार एवं कृष्ण जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल एवं माल्यार्पण कर एवं अतिथियों द्वारा नारियल फेककर कार्यक्रम की शुरुआत की।
⏩ विहिप के विभाग विशेष संपर्क पमुख योगेंद्र परमार ने आगे कहा कि जो राम को काल्पनिक बताते थे आज वह कह रहे राम हमारे भी है। विश्व हिंदू परिषद सर्व हिंदू समाज के मान बिंदुओं के लिए हमेशा आगे रहकर लड़ाई लड़ता रहा है और आगे भी लड़ेगा। अयोध्या में श्री राम मंदिर के लिए कलंक का ढांचा ध्वस्त करने से लेकर न्यायालय में भी लड़ाई लड़ी एवं अंत में हमारे प्रभु श्री राम का मंदिर अयोध्या में हम सब के सामने है।

🚩 विशेष आयोजन :: विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना दिवस व मटकी फोड़ कार्यक्रम में प्रथम मटकी फोडने वाले कन्हैया का खिताब जितने वाले शुभम मीणा को 2700 रूपये एक चांदी का सिक्का एक घड़ी, द्वितीय विजेता हेमराज वर्मा को 2150 एक घड़ी, तृतीय विजेता हेमराज वर्मा 250 एक घड़ी चतुर्थ विजेता मनोज प्रजापति 250 एक घड़ी, पंचम विजेता दामु कुशवाह 250 , षष्ठम विजेता पंकज राठौर 350 , सप्तम विजेता विजय गायरी 850 रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित मंचासीन अतिथियों के द्वारा किया गया ।

⏩ दो नन्हीं नन्हीं बालिकाओं गांव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पनघट पर कोई कन्हैया किसी गोपी को गीत पर आकर्षक एवं मनमोहन प्रस्तुति दी एवं खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम का संचालन जिला साप्ताहिक प्रमुख मनीष राठौर एवं प्रखंड सेवा प्रमुख जंग बहादुर सिंह कंडेरे ने किया कार्यक्रम समापन पर आभार व्यक्त विहिप प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़ ( बजरंग जिला सह सयोजक) ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिला विशेष संपर्क प्रमुख सत्य प्रकाश राठौर अखाड़ा प्रमुख रंणजीत माली, सुरेंद्र पालीवाल, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा बजरंग दल प्रखंड संयोजक नितिन तोमर सहसंयोजक गोविंद कुशवाह प्रकाश जोगी सुरक्षा प्रमुख शिवचरण दांगी सह सुरक्षा प्रमुख वैभव कुमरावत, नितिन पालीवाल विजय वैष्णव गोलू कुमरावत सुरेश लोहार गिरिराज कुशवाह के साथ अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण व हजारो की संख्या में नगर वासी उपस्थित थे।



