मध्यप्रदेशआगर मालवास्पाट लाइट

समाज मे कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे शासन स्तर पर पूर्व से की गई है कई व्यवस्था – एसडीओपी श्री यादव

 ⏩ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (एनजीओ) की हुई कार्यशाला

जनमत जागरण @ सुसनेर। मानव अधिकारो की लड़ाई लड़ने के लिए अब क्षेत्र में भी एक एनजीओ आ गया है जिसका प्रथम सम्मेलन बुधवार को नगर के सुमन मैरिज गार्डन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (एनजीओ) द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित एसडीओपी देवनारायण यादव ने कहा कि समाज मे कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे इसके लिए शासन स्तर पर पूर्व से कई व्यवस्था की गई है। इस तरह ही एनजीओ की भी व्यवस्था है। मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट भी एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) है जो अधिकारों से वंचित लोगो की सहायता करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी, विशिष्ट अतिथि मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव कुमार बरसेना व नगर परिषद सीएमओ ओ पी नागर ने भी अपने सम्बोधन में नागरिकों के कर्तव्य व अधिकारो की चर्चा कर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के उद्देश्य पूर्ति में सहयोग की बात कही।

विशेष अतिथि के तौर पर तहसीलदार विजय सेनानी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती व भारत माता के चित्र का पूजन कर की गई। जिसके बाद उपस्थित अतिथियों का संगठन के सदस्यों द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत भाषण संगठन के तहसील अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने देते हुए संगठन के उद्देश्य व कार्य से परिचय कराया। संचालन संगठन के सुनील जैन ने किया तथा मीडिया प्रभारी मांगीलाल सोनी ने माना। इस अवसर पर सीएम राइज स्कूल के प्रभारी प्राचार्य नरेंद्र लोहार, वन मण्डलाधिकारी, नगर अध्यक्ष हेमंत सोनी, नगर उपाध्यक्ष मनीष बंग, सदस्य हर्षित बंग, कपिल पंचोली, राहुल स्वर्णकार एवं नीलेश मित्तल सहित नगर के विभिन्न संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ता व प्रशासनिक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  

भूमिहीन परिवारों ने प्राप्त पट्टों के लिए तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

  ⏩ बीते वर्ष वार्ड 12 के 43 परिवारों को दिए थे भूअधिकार पत्र

 जनमत जागरण @ सुसनेर। भूमिहीन परिवारों को भू-अधिकार पत्र के माध्यम से मिले आवासीय पट्टों के लिए व्यवस्थित स्थान पर जगह देने की मांग को लेकर वार्ड 12 डग रोड स्थित शिवाजी नगर के रहवासियों द्वारा बुधवार को वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुँचकर एसडीएम के नाम तहसीलदार विजय सेनानी को ज्ञापन दिया गया। जिसमें रहवासियों द्वारा बताया कि शासन द्वारा भूमिहीन परिवारों को भू अधिकार पत्र के माध्यम से वार्ड 12 के ही लगभग 43 परिवारो को 8 अगस्त 2023 को अस्थाई पट्टे दिये गए थे। जिनको अभी तक जगह नही मिल पायी है। ज्ञापन के माध्यम से हितग्राही रहवासियों ने व्यवस्थित स्थानों पर जगह देने व अस्थाई पट्टों को स्थाई कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने की मांग की है। इस अवसर पर हितग्राही प्रभुलाल पिता मांगीलाल, सुमनबाई पति प्रभु लाल, जीतराम पिता बलराम, किरण पति जेतराम, कमलाबाई पति कंवरलाल, रामप्रसाद पिता मूलचंद, लीलाबाई पति राम प्रसाद, बसंती लाल, संतोष हीरालाल सहित रहवासी उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!