भगवान गणपति जी के जन्मोत्सव पर गो एम्बुलेंस का श्रीगणेश गो एम्बुलेंस क्षेत्र के रूग्ण गोवंश की सेवार्थ काम आएगी – स्वामी गोपालानंद सरस्वती

🚩 गो अभयारण्य में पूर्व विधायक द्वारा विधायक मद से दी गई गो एम्बुलेंस क्षेत्र के रूग्ण गोवंश की सेवार्थ काम आएगी - स्वामी गोपालानंद सरस्वती
जनमत जागरण @ सुसनेर। भगवान गजानंद जी आज पधारें और सब पर कृपा करे। गो अभ्यारण्य में 10 दिन गणेश उत्सव मनाया जाएगा। हमारे देश में भगवान भोले और बजरंग बली की जितनी भी स्वयं भू मूर्तियां है वह गोमाता की कृपा से प्रकट हुई। भगवान रामजी और कृष्ण जी की जितनी पूजा त्रेता युग में और द्वापर युग में नही हुई उतनी कलयुग में हो रही है। लेकिन अफसोस हम उनकी पूजा तो कर रहे है, बड़े बड़े मंदिर बना लिए परंतु उनके बताए मार्ग पर नही चल रहे है। आज गणेश चतुर्थी पर संकल्पित होकर उनके बताए मार्ग पर चलने का निश्चय करे। ग्वाल, गोपाल और ऋषि गण यह तीनों गोमाता के प्रकटीकरण में माध्यम बने । कलिकाल में प्रभु भक्ति का सर्वाधिक लाभ गोसेवक को मिलता है। उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 152 वे दिवस पर श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज ने कही।

🚩स्वामीजी ने ग्वाल एवं गोपाल का मतलब बताते हुए कहां कि ग्वाल का अर्थ है जो केवल गोमाता को चराने जाएं और गोपाल का अर्थ है जो अपने घर पर गोमाता को रखकर उनकी सेवा करें । त्रेतायुग में भगवान राम गोपाल रहें है लेकिन द्वापर में वही भगवान राम भगवान कृष्ण के रूप में आकर गोपाल एवं ग्वाल दोनो की भूमिका निभाई है । स्वामीजी ने सुसनेर क्षेत्र के पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह जी द्वारा अपने विधायक कार्यकाल में अपने विधायक मद से क्षेत्र के रूग्ण गोवंश की सेवार्थ दी गई गो एम्बुलेंस पर आभार जताते हुए कहां कि रूग्ण गोवंश की सेवा वास्तव में सप्त ऋषियों की सेवा है और भगवान गणपति जी के जन्मोत्सव पर इस गो एम्बुलेंस का श्रीगणेश कर श्रेष्ठ कार्य किया है ।
⏩ विधायक मद से दी गई गो एम्बुलेंस :: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सुसनेर के पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने गोपालन एवं डेयरी विभाग आगर के अतिरिक्त उप संचालक डॉक्टर उमेश जैन, वरिष्ठ गो चिकित्सक आगर डॉक्टर मोहम्मद जमील खान एवं गो अभयारण्य के डॉक्टर जगदीश तिवारी के साथ सुसनेर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सज्जन सिंह कलारिया, नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद् के पार्षद गणों सहित सुसनेर क्षेत्र के सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने विधायक कार्यकाल में विधायक मद से दी गई गो एम्बुलेंस का गो कृपा कथा के बाद शास्त्रोक्त मंत्रोचार द्वारा पूजन कर गो अभयारण्य में रूग्ण गोवंश के लिए गो एम्बुलेंस का श्री गणेश किया ।

⏩ 152 वे दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश एवं राजस्थान से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 152 वें दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के आगर जिले की सुसनेर नगर एवं तहसील भाजपा कार्यकर्ता सुसनेर के पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह के नेतृत्व में सुसनेर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सज्जन सिंह कलारिया, राहुल सिसोदिया, सुसनेर नगर परिषद् अध्यक्ष,राकेश जैन उपाध्यक्ष, नगर परिषद् सुसनेर, दिलीप जैन पार्षद, राणा जयदीप सिंह पार्षद, युगल किशोर परमार पार्षद,,अर्जुन जादमें पार्षद , टोनी शेख पार्षद एवं गोविन्द सिंह झाला सोयत सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व सुसनेर तहसील के लोधाखेड़ी ग्राम से अमर सिंह पूर्व मण्डी अध्यक्ष,कालू सिंह, मोहन सिंह , चन्दर सिंह एवं राजस्थान के झालावाड़ जिले की पिड़ावा तहसील के ग्राम हेमडा की महिला मण्डल सहित सैंकड़ों गो प्रेमी सज्जनों , मातृशक्ति व युवाओं ने अपने देश, राज्य एवं ग्राम के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।



