सुसनेर की सुर्खियां : ये जादू नही विज्ञान है प्रतियोगिता ◾शांति समिति की बैठक◾ कालेज में हुआ एक दिवसीय पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम

त्यौहारो पर कानून व्यवस्था बनाए रखने हुई शांति समिति की बैठक , पुलिस थाना परिसर पर प्रशासन, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने बनाई योजना
जनमत जागरण @ सुसनेर। गणेशोत्सव, पर्युषण पर्व, जल झुलनी एकादशी, अनंत चतुर्दशी व ईद सहित आगामी त्योहारों में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं त्यौहारों को परम्परागत तरीके से आपसी भाई चारे के साथ शांतिपूर्वक मनाये जाने हेतु शुक्रवार को स्थानीय पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीएम मिलिंद ढोके के मुख्य आतिथ्य व एसडीओपी देवनारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीएम मिलिंद ढोके ने सभी नगरवासीयो से शांतिप्रिय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की परम्परा को बनाए रखते हुए त्योहारों को आपसी भाई-चारें के साथ मनाने की अपील की। एसडीओपी देवनारायण यादव ने विभिन्न इलाकों में कानून व्यवस्था, बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में सदस्यों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार व्यवस्था के लिए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर तहसीलदार विजय सेनानी, थाना प्रभारी केसर बाई राजपूत, जेई इमरान खान, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मांगीलाल सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सरदार सिंह सारखा, पूर्व पार्षद फकीर मोहम्मद खान, भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, आशिकहुसेन बोहरा, गोवर्धन शुक्ला, पार्षद प्रदीप सोनी, जितेंद्र साँवला, इरशाद मोहम्मद कुरैशी सहित गणेशोत्सव समिति एवं अखाड़ा सदस्य, गणमान्य नागरिक व पत्रकार मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं ने प्रयोग व कार्यक्रम से बताया ये जादू नही विज्ञान है शासकीय कन्या शाला में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जनमत जागरण @ सुसनेर। शुक्रवार को नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुसनेर में जादू नही विज्ञान है कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय विद्यालयो की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विज्ञान के प्रयोगो के माध्यम से बताया कि कोई जादू नही होता यह सब विज्ञान का चमत्कार है। सिर्फ रासायनिक प्रक्रियाए है जो हमे जादू लगती है। इसलिए ढोंगी व पाखंडी लोगो के छल कपट में हमे नही फंसना चाहिए। कार्यक्रम में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पी एम श्री विद्यालय सोयतकला की छात्राओं व तृतीय स्थान सीएम राइज विद्यालय सुसनेर के छात्रो ने प्राप्त किया। ये चयनित छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर संस्था के अध्यापक पारस जैन, दिलीप जैन, घनश्याम पाटीदार, इरफान खान, इंदुबाला भावसार, सरोज जैन, तरन्नुम आरा, टीना मेवाड़ सहित शिक्षक शिक्षिकाए एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन शिक्षक दीपक जैन और राजेश माली ने किया व आभार घनश्याम पाटीदार ने माना।
महाविद्यालय में हुआ एक दिवसीय पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम

जनमत जागरण @ सुसनेर। नगर के स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.जी.सी. गुप्ता के निर्देशन में ग्रंथपाल राम कुमार अंजोरिया द्वारा एक दिवसीय पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रंथपाल अंजोरिया ने पीपीटी के माध्यम से महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय, पुस्तकालय समय, पुस्तकालय संग्रह, पुस्तकालय सेवाए, पुस्तकालय में सर्कुलेशन नियम, पुस्तकालय क्लब, बुक बैंक, बुक बैंक (अनुसूचित जाति/जनजाति), रीडिंग रूम अनुशासन, ई- ग्रंथालय, वेब-आधारित ओपेक, डिजिटल लाइब्रेरी, ई-स्त्रोत आदि के सबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक रमेश जमरा, आदिश कुमार जैन, डॉ.कमल जटिया, राजकमल नर्गेश, मुकेश कुमार दांगी, मनोज दुबे, डॉ. रेखा चंद्रपाल, सीमा मुवेल तथा अशैक्षणिक स्टाफ भी उपस्थित रहे ।



