अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

श्राद्ध पक्ष में अगर आपने ऐसे ब्राह्मण को बुलाया तो आपके पितृ हो जाएंगे असंतुष्ट जानिए: भीष्म युधिष्ठिर को क्या बता रहें है..!

🚩 महाराष्ट्र सरकार की तर्ज पर मध्यप्रदेश एवं राजस्थान सरकार भी गोमाता को राज्यमाता घोषित करें - स्वामी गोपालानंद सरस्वती

जनमत जागरण @ सुसनेर :: स्वामी जी ने दुःख प्रगट करते हुए बताया कि कुछ पाखंडियों ने श्राद्ध पक्ष की चतुर्दशी पर मालवा क्षेत्र सहित मध्यप्रदेश के बहुत से क्षेत्र में पशुबलि देने का प्रचलन प्रारम्भ करवाकर भोले भाले सनातनियों को नरक का रास्ता दिखाया है और इस बार श्राद्ध चतुर्दशी मंगलवार को होने के कारण पाखंडियों ने चतुर्दशी आज सोमवार को ही मनाली है और पित्रों के श्राद्ध के नाम पर आज हजारों निहिर पशुओं को मारकर उनकी बलि देकर पशु भक्षी उनकी हड्डियों को चाटेंगे और उनके कृत्यों से आज उनके पितृ आंशू बहा रहें होंगे । अपने इस कृत्य से स्वयं ने तो अपने नरक का रास्ता बना लिया है साथ ही अपने पित्रों को दुःख भी पहुंचा रहें है । उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 175 वे दिवस के अवसर पर श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज ने कही।

🚩 श्राद्ध में कौन कौन से ब्राह्मण को नहीं बुलाना चाहिए उसके बारे में भीष्म युद्धिष्टर को बता रहें है ::  कि जिस ब्राह्मण ने उच्च शिक्षा प्राप्त करके भी उसके जीवन में गोसेवा नहीं है तो उस ब्राह्मण का तमोगुण बढ़ेगा और तमोगुण से क्रोध एवं अहम बढ़ेगा यानि जो ब्राह्मण गोमाता की सेवा नही करता वह ब्राह्मण धर्मशंकर बन जाता है साथ ही ब्राह्मण कुल में पैदा होकर अकरणीय एवं निषेध कार्य एवं व्यवसाय करने वाले ब्राह्मण को भी श्राद्ध में नहीं बुलाने के लिए हमारे शास्त्रों में उल्लेख है, क्योंकि इस प्रकार के ब्राह्मणों को बुलाने से  पितृ तृप्त होने के बजाय असंतुष्ठ होते है जिसके कारण उसकी संतति  को पितृदोष का कष्ट झेलना पड़ता है ।

🚩 गोपाल परिवार मध्यप्रदेश के चारों कोनों पर चार गो चिकित्सालयों का निर्माण 2025 तक पूर्ण करवाएगा :: स्वामीजी ने बताया कि मध्यप्रदेश धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रवृति के लोगों की धरा है लेकिन सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में एक भी गो चिकित्सालय नहीं है , गो चिकित्सालय के अभाव के कारण मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं से घायल होने वाले गोवंश को समय पर उचित उपचार नहीं मिल पाता है। महाराज जी ने देशभर के सभी गोपाल परिवार के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में चल रहें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के समापन के बाद गोपाल परिवार मध्यप्रदेश के चारों कोनों पर चार गो चिकित्सालयों का निर्माण 2025 तक पूर्ण करवाएगा ताकि मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं से घायल गोवंश का शीघ्र उपचार हो सकें ।

🚩गोमाता को राष्टमाता घोषित करें :: पूज्य स्वामीजी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस एवं अजीत पंवार द्वारा महाराष्ट्र में गोवंश के संरक्षण के लिए उनकी सरकार के माध्यम से गोमाता को राज्यमाता के रूप में मानने की घोषणा का स्वागत किया है और मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में भी महाराष्ट्र की तर्ज पर गोमाता को राज्यमाता के रूप में सम्मान दे एवं साथ ही भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री महोदय से भी मांग की है कि आप भी महाराष्ट्र राज्य से प्रेरणा लेकर गोमाता को राष्टमाता घोषित करें ।

श्राद्ध तिथी पर वृक्षारोपण:: महाराष्ट्र के वाशिम से डीडवानी परिवार की और से स्व. केशरबाई तापीरामजी डीडवानी, की श्राद्ध तिथी पर गो अभयारण में एक वृक्ष लगाया ।

अतिथि:: मांडव ऋषि की तपोभूमि मांडकला से चन्द्र शेखर एवं बृजेश कुमार वैष्णव, छान (टोंक), गजानन्द भावसार अध्यापक भावसार एवं राजसमंद के फरारा महादेव से प्रकाश सिंह आदि अतिथि उपस्थित रहें ।

175 वे दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान एवं मध्यप्रदेश  से  :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 175 वें दिवस पर राजस्थान के टोंक जिले में स्थित श्री गोमाता तीर्थ गौशाला दूनी एवं भगत सिंह गोशाला बंथली से देव लाल  जाट अंकित  सैनी, भारत राज सैनी एवं  मांडव ऋषि की तपोभूमि मांडकला से चन्द्र शेखर एवं बृजेश कुमार वैष्णव, छान (टोंक)और मध्यप्रदेश के आगर जिले की सुसनेर नगर से रामकरण विश्वकर्मा,रघुनाथ विश्वकर्मा के परिवार ने देश, राज्य एवं ग्राम, नगर  के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!